आज कल बारिश के मौसम में सभी तरह के जिव जंतु जमीं से बाहर आ जाते हैं। ऐसे में जबलपुर के एक मेडिकल कॉलेज में सांप के आने से जबरदस्त हंगामा हो गया। दरअसल 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू करते-करते खुद सर्प विशेषज्ञ जमीं पर फिर पड़े। ऐसे में उनके हाथों से निकल कर छात्रों के पीछे पड़ गया।

छात्रों ने किय दरवाजा बंद

आपको बता दें जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में सांप के आने से उस समय अफरा तफरी मच गयी, सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया। जैसे ही सपेरे ने सांप को dustbin से निकालना चाहा, सांप भागने लगा और खुद सपेरा जमीन पर गिर गया। ऐसे में छात्र भी वहां से भागने लगे और क्लासरूम का दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन गिरते-पड़ते सर्प विशेषज्ञ ने 5 फीट लंबे सांप को पकड़ ही लिया।

Dustbin में गुस गया था सांप

बता दें जबलपुर के एनाटॉमी विभाग के स्टोर रूम के बरामदे में एक 5 फीट लंबा सांप तेजी से रेंग रहा था। जो सीधे डस्टबिन में जा घुसा। लिहाजा सुरक्षा कर्मी अनिल समुंद्रे ने डस्टबिन को ढक दिया। जिसके बाद सांप डस्टबिन में ही कैद हो गया। लिहाजा तत्काल ही सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान जैसे ही स्टिक निकाली और डस्टबिन से 5 फीट लंबे धामन सांप को निकालने की कोशिश की। तब सांप फिर बरामदे से भागने लगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *