डॉक्टर को हमेशा जान बचाने वाला कहा जाता है, इतना ही नहीं डॉक्टर को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है। लेकिन हाल ही में तेलंगाना से ऐसी ख़बर सामने आई जिसे जान आपका भी दिल दहल जायेगा। दरअसल तेलंगाना के खम्मम जिले में 45 दिन पहले एक हाई प्रोफाइल ट्रिपल मर्डर हुआ था। जिसका अब खुलासा हो गया है।

डॉक्टर ने दिया जहर भरा इंजेक्शन

आपको बता दें इस वारदात में एक डॉक्टर ने अपनी बीवी समेत बच्चों को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं इस घटना को एक्सिडेंट का रूप देने के लिए आरोपी डॉक्टर ने गाड़ी को पेड़ से टकरा दिया था। ये सब डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका से मिलन में बाधा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए किया था।  मामले का खुलासा होने के बाद खम्मम पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को अरेस्ट कर लिया है।

पत्नी के घरवालों ने किया डॉक्टर पर केस दर्ज

बता दें पुलिस के मुताबिक 45 दिन पहले एक सड़क दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में एक डॉक्टर की पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जबकि गाड़ी में ही बैठे डॉक्टर को एक खरोंच तक नहीं आई। इस घटना के संबंध में डॉक्टर पर संदेह प्रकट करते हुए उसके ससुराल वालों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था।  पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से 45 दिन तक मामले की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग की वजह से खुद ही अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की है।

2019 में हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक डॉ. प्रवीण की शादी एनकुरु मंडल राम नगर की रहने वाली 28 साल की कुमारी के साथ साल 2019 में हुई थी। उस समय डॉ. प्रवीण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बतौर एनेस्थेटिस्ट का काम करते थे। इन दोनों की दो बेटियां कृतिका (3) और कृषिका (5) थीं। इसी अस्पताल में काम करते समय डॉ. प्रवीण यहां तैनात केरल की रहने वाली नर्स सोनी फ्रांसिस के संपर्क में आये।

कुछ दिन की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसकी खबर डॉ. प्रवीण की पत्नी कुमारी को मिली तो दोनों में काफी झगड़ा हुआ। ऐसे में डॉ. प्रवीण ने अपनी प्रेमिका से मिलकर कुमारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए दोनों ने गूगल पर तरीका खोजा।

लेकिन कोई सटीक तरीका नहीं मिला तो आरोपियों ने अपने तरीके से ही हत्या का फैसला किया। इसके लिए आरोपी प्रवीण ने अस्पताल से 10 दिन की छुट्टी ली और पत्नी को लेकर अपने पैतृक गांव बाओजी टांडा आ गया। इस दौरान संयोग से कुमारी के पेट में दर्द होने लगा।

दिया जहरीला इंजेक्शन

आपको बता दें डॉ. प्रवीण मेडिकल स्टोर से पत्नी के पेट दर्द के इलाज के लिए दवा लेकर आया साथ में एक जहरीला इंजेक्शन भी खरीद कर लाया और पत्नी व बच्चों को लगा दिया। यह इंजेक्शन आरोपी ने गाड़ी में ही तीनों को लगाया। इसके बाद गाड़ी को पेड़ से टकरा दिया, ताकि एक्सीडेंट लगे। इसके बाद खुद ही एक्सिडेंट होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पत्नी के घरवालों ने सवाल उठाया कि जिस दुर्घटना में उनकी बेटी और दो नवासियों की मौत हुई है, उसी में डॉक्टर को एक खरोंच भी क्यों नहीं आई। इसके अलावा कुमारी के पिता ने उसके हाथ पर लगे इंजेक्शन के निशान को लेकर भी सवाल उठाया।

इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली और जांच में पाया कि मरने वालों को जहरीला इंजेक्शन दिया था। इस मामले को देखते हुए पुलिस डॉ. प्रवीण के साथ उसकी प्रेमिका सोनी फ्रांसिस को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर डॉक्टर ही इस तरह के काम करेंगे तो क्या मरीज उन पर विश्वास कर पाएंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *