बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में डेंगू का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है। डेंगू एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगती हैं। जो कभी कभी हमारे लिए जानलेवा तक साबित हो जाती है। लेकिन एक खास हरे रंग के पत्ते से आप इसे पूरा कर सकते हैं और अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। तो चलिए इस खास हरे रंग के पत्ते के बारे में जानते हैं और येभी जानते हैं कि आखिर शरीर में प्लेटलेट्स कम क्यों हो जाते हैं।

आखिर क्यों कम होती हैं प्लेटलेट्स

दरअसल डेंगू हो जाने पर हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम होने लगती है। जो कई बार जानलेवा तक हो जाती है। वहीँ अगर प्लेटलेट्स की संख्या पर्याप्त नहीं होगी तो कहीं अगर स्किन कट जाए या घाव हो जाए तो खून का थक्का बनने में मुश्किल होगा। प्लेटलेट्स एक तरह से ब्लड सेल्स का छोटा टुकड़ा होता है।

जब भी हमारे शरीर में कहीं कट-फट या इंज्यूरी होती है और वहां से जैसे ही खून निकलने लगता है, प्लेटलेट्स वहां एक जाल बनाने लगते हैं और इससे खून का थक्का बन जाता है जिसके बाद खून का शरीर से निकलना बंद हो जाता है। प्लेटलेट्स का कम होना खतरनाक है और ज्यादा होना भी खतरनाक है। इसके अलावा कई अन्य परेशानियां भी होने लगती है।

बारिश में बढ़ती है समस्या

बता दें डेंगू की समस्या बारिश के मौसम में काफी तेजी से बढ़ जाती है, क्योंकि बारिश के कारण मच्छरों की पैदावार काफी बढ़ जाती है और इसी मच्छर के काटने पर डेंगू होने का चांस बढ़ जाता है।

इस पत्ते से बढ़ सकते हैं प्लेटलेट्स

आपको बता दें यदि डेंगू के कारण आपके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने लगी है तो आपको पपीते के पत्ते का रस पीना चाहिए। इसका सेवन करने से आपकी प्लेटलेट्स काफी तेजी से बढ़ सकती हैं। पपीते की पत्तियों में फेनोलिक कंपाउंड, पपेन और एल्कलॉइड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। ये डेंगू में ही कारगर नहीं होता है बल्कि पपीते के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करते हैं।

इस तरह से करें तैयार

इसका रस तैयार करने के लिए आपको 4-5 पत्ते लेने हैं, इन पत्तों को अच्छे से पीसकर इसमें 50 मिली पानी मिला देना है। अब इस पेस्ट को सूती कपड़े में छानकर रस निकाल लेना है।

इस तरह से करें सेवन

इस रस का सेवन आप दिन में 10-10 मिली की मात्रा में दिन में 2-3 बार तक कर सकते हैं। यह आपके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को दूर कर सकता है। साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाने का कम करेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *