डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो अकसर मच्छरों के काटने से फैलता है। ऐसे में डेंगू ने एक बार फिर कर्नाटक राज्य में अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। दरअसल रविवार को कर्नाटक से एक ही दिन में डेंगू की वजह से दो मौतों की रिपोर्ट सामने आई है, जिससे राज्य में वेक्टर-बोर्न बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं पहली मौत कर्नाटक के एक गडग जिले में पांच वर्षीय लड़के की और दूसरी मैसूर के एक अस्पताल की 35 वर्षीय महिला कर्मचारी की हुई है। बता दें कि दोनों की मौत डेंगू बुखार से होने वाली जटिलताओं की वजह से हुई है। जबकि राज्य सरकार ने पूरे राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई अभियान तेज करने के लिए कड़ी मेहनत की।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सावधानी बरतने को कहा

कर्नाटक में डेंगू बुखार एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। दरअसल राज्य में मौसमी बदलाव के साथ वेक्टर-बोर्न रोगों के प्रकोप की वजह से इस समस्या का प्रसार हो रहा है। ऐसे में कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी निवासियों से सतर्क रहने और मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की है। इसमें मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाले उपकरण का उपयोग, सुरक्षात्मक कपड़े पहनना, और घरों और समुदायों के आसपास इकट्ठे हुए पानी को हटाना शामिल है।

कर्नाटक सरकार ने अस्पतालों को दिए निर्देश

कर्नाटक सरकार ने स्थानीय अस्पतालों को सुविधाएं बढ़ाने और डेंगू से प्रभावित रोगियों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करने के लिए निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों को मजबूत करने के लिए अधिकारी और स्थानीय समुदायों के बीच साझेदारी और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

डेंगू होने पर नजर आने वाले लक्षण

तेज बुखार होना

मसल्स और जोड़ों में दर्द

बार-बार उल्टी की समस्या होना

कमजोरी महसूस होना

थकावट होना

पेट में दर्द होना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *