आज के मॉडर्न जमाने में खाने की सभी चीजे मार्केट में पैकेट में आने लगी है। वहीं पैकेट बंद चीजों का सेवन करने से हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है। दरअसल पैकेट बंद खाने की चीजों में काफी मात्रा में नमक और चीनी का यूज किया जाता है, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसे में लोगों को इन पैक्ड फूड आइटम्स को खाने से रोका जाता है। लेकिन हाल ही में इंडियन फूड मिनिस्ट्री ने लोगों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए एक नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें यह अनिवार्य किया गया है कि खाद्य पदार्थों के पैकेट पर नमक और चीनी की जानकारी को बड़े अक्षरों में दिखाना होगा। यह निर्देश भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें सही खाद्य पदार्थों का चयन करने में मदद करेगा।

इन चीजों को बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा

इस नई गाइडलाइन के मुताबिक नमक और चीनी की जानकारी बड़े अक्षरों में होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ता इसे आसानी से पढ़ सकें और अपनी खरीदारी निर्णय ले सकें। इसमें निर्देश है कि जो भी पदार्थ नमक या चीनी से बना हो, उसकी पैकेट पर इस नए नियम के अनुसार जानकारी प्रदान की जाएगी।

नई गाइडलाइन का उद्देश्य

इस नई गाइडलाइन का पालन करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे खरीदारी के समय स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। नमक और चीनी की सही मात्रा का चयन करना उनके लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इनकी अधिकता निश्चित स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

FSSAI अध्यक्षता में मिली नई गाइडलाइन को मंजूरी

बता दें कि इस नई गाइडलाइन को मंजूरी मिलने से पहले, विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य और उपभोक्ता समस्या विशेषज्ञों ने इसके फायदे और उपयोगिता को मध्यनजर रखा। उनका मानना है कि यह नया नियम खाद्य उत्पादों की स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी में पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा में सुधार लाएगा। वहीं FSSAI के चेयरमैन अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग नियमों में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *