मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे आज दुनिया के अधिकांश लोग प्रभावती हो रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आपने ये तो सुना ही होगा कि बच्चे के अंदर माता-पिता के संस्कार और जीन्स दोनों पाए जाते हैं, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि पिता जो खाता है वो बच्चे को भी लगता है, शायद ही आपने सुना होगा, लेकिन यह सच है। दरअसल हाल ही में एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि बच्चों को पिता द्वारा Fish Oil Supplements देने से उनके मोटापे का खतरा कम हो सकता है और उनकी मेटाबॉलिक हेल्थ को भी सुधार सकता है। बता दें यह नई स्टडी इस बात पर जोर देती है कि फिश ऑयल या उसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।
क्या है पूरी स्टडी
बता दें कि यह स्टडी अमेरिकी बाल स्वास्थ्य अनुसंधान प्रोग्राम (The American Children’s Health Study) के तहत किया गया था, जिसमें 7,000 से अधिक बच्चों के डेटा का विश्लेषण किया गया था। इस स्टडी में पाया गया कि जिन बच्चों को पिता द्वारा फिश ऑयल सप्लीमेंट्स दिया गया था, उनमें मोटापे का खतरा कम था और उनकी मेटाबॉलिक हेल्थ भी बेहतर थी।
फिश ऑयल सप्लीमेंट मोटापा कम करने में कारगर
फिश ऑयल में प्राकृतिक रूप से मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे शारीरिक मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन संतुलन में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन भी शरीर के इंफ्लामेशन को कम करने में मदद कर सकता है, जो मोटापे के विकास को रोक सकता है।
Healthy Fatherhood बच्चे के लिए जरूरी
शोधकर्ताओं के मुताबिक स्टडी के दौरान मिले परिणाम विशेष रूप से पिता द्वारा बच्चों को फिश ऑयल सप्लीमेंट्स देने के संदर्भ में महत्वपूर्ण हैं, और इससे बच्चे की सेहत में सुधार देखे जा सकते हैं। साथ ही वे इसे एक समर्थन प्रदान करते हैं कि Healthy Fatherhood बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
