भारत सरकार की तरफ से शुरू की गयी आयुष्मान योजना के तहत बहुत से लोग स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत गरीब लोग इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। दरअसल प्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों ने 5 जुलाई तक इसे बंद करने का फैसला किया है। प्राइवेट अस्पतालों को सरकार की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसी की वजह से ये फैसला लिया गया। ऐसे में में अगर सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में हरियाणा के प्राइवेट अस्पताल अनिश्चितकाल तक बंद रह सकते हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ट्वीट
बता दे नूंह विधायक आफताब अहमद ने आयुष्मान योजना को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने मरीजों के इलाज करने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने ट्वीट किया है। साथ ही सरकार को एक नोटिस भी भेजा गया है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने साफ कहा है कि सरकार की अनदेखी की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। गरीबों के प्राइवेट अस्पताल में इलाज को लेकर सरकार को जो उचित कदम उठाने चाहिए थे, वे सरकार ने नहीं उठा पाई। इस वजह से 1 जुलाई से प्राइवेट अस्पतालों में गरीबों का इलाज नहीं होगा।
सरकार द्वरा निकाला जाये इसका हल
बता दें पूर्व मंत्री व नूंह विधायक ने कहा कि इस योजना को लेकर प्रदेश के गरीबों के बीच BJP ने कितना ढिंढोरा पीटा। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिस तरह से इस योजना को लेकर दावे करते थे, उसका सच जनता के सामने आ रहा है। ऐसे में BJP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा झूठ बोलकर लोगों को बहकाने का काम हो रहा है।
सरकार अगर इस पर गंभीर होती तो इस योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों को इलाज बंद नहीं करना पड़ता। वहीँ अगर समय रहते सरकार द्वारा इसका हल निकाला जाये, वर्ना इसका खामियाजा गरीब मरीज को उठाना पड़ेगा।
