अगर आपको भी आंखों के आगे अँधेरा महसूस हो, सर में तेज दर्द हो आयर फिर ऐसा लगे की आप है ही नहीं, तो ignore न करें। जी हां कुछ ऐसा ही एक विदेशी एक्टर और सिंगर जेमी फ़ॉक्स के साथ हुआ था, वे 2023 में एक बीमारी का शिकार हुए थे। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि आखिर वे अस्पताल में भर्ती क्यों हुए थे। दरअसल एक साल बाद उन्होंने इस बात की चुप्पी तोड़ी है। बता दें वे एक गंभीर स्वास्थ्य संकट के कारण तीन सप्ताह तक बेहोश रहे। अकादमी पुरस्कार विजेता जैमी ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सुनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने एरिजोना के डाउनटाउन फीनिक्स में लोगों के एक समूह से इस बारे में खुलकर बात की है।
आखिर क्या हुआ था जैमी को
बता दें कि 56 वर्षीय जैमी को अप्रैल 2023 के बीच में एक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वे जासूसी कॉमेडी बैक इन एक्शन की शूटिंग कर रहे थे। जैमी ने बाद में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें चलने फिरने में दिक्कत आ रही है, साथ ही उन्हें चीजों को देखने में भी परेशानी हो रही थी।
मुझे कुछ भी याद नहीं था
जैमी ने बात शेयर करते हुए कहा कि उस समय मुझे बहुत तेज सिरदर्द हो रहा था, इसलिए मैंने अपने लड़के से एडविल मांगा। साथ ही उन्होंने अपनी उंगलियां चटकाते हुए कहा, मैं 20 दिनों के लिए चला गया था और कहां, कि कुछ भी याद नहीं है। इस बात पर उनकी बहन और बेटी ने उन्हें उनके पहले डॉक्टर को दिखाया और कहा कि उनके सिर पर कुछ हो रहा है। वहीँ फॉक्स ने स्वीकार किया कि वह छह महीने तक चल भी नहीं सकते थे। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
बेटी ने शेयर की थी जानकारी
बता दें जैमी की बेटी ने 2023 की प्रॉब्लम को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ ये भी भी बताया था कि उसके डैड ने पहली बार उस लक्षणों का अनुभव किया था। इसके अलावा जैमी की बेटी ने इसे मेडिकल इमरजेंसी बताया और प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह पहले से ही ठीक हो रहे हैं। एक महीने बाद उसने बताया कि उसके पिता कई हफ्तों से अस्पताल से बाहर हैं और यहां तक कि पिकलबॉल भी आसानी से खेल पा रहे हैं।
3 मई को की इंस्टाग्राम पर वापसी
बता दें इन सब परेशानियों से बाहर आने के बाद फॉक्स ने 3 मई को इंस्टाग्राम पर वापसी की और अपने फॉलोअर्स को एक टेक्स्ट पोस्ट के ज़रिए धन्यवाद दिया। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘आप सभी के प्यार की सराहना करता हूँ। खुद को धन्य महसूस कर रहा हूँ। वहीँ यूएसवीकली में छपी एक रिपोर्ट में सामने आया की जेमी की हालत में अब काफी सुधार है। लेकिन अभी भी कुछ चीजों को आसानी से वे नहीं कर पा रहे हैं।
