आजकल की अनहेल्दी डाइट और सेडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से देश के अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। जिसमें कुछ लोग हफ्ते में एक या दो दिन की फास्टिंग भी करते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी वजन कम करने के लिए वाटर फास्टिंग के बारे में सुना है। हालांकि आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इस फास्टिंग के बारे में पता भी होगा वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शायद आज पहली बार इसके बारे में सुन रहे हैं।

दरसदल हाल ही में एक शख्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसने 21 दिन में वाटर फास्टिंग करके 13 किलो वजन कम किया है। ऐसे में अगर आप भी ये मामला सुनकर वाटर फास्टिंग के जरिए वजन कम करने की सोच रहे हैं तो पहले इसके दुष्प्रभावों को भी जान लें। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है वायरल मामला

https://www.instagram.com/reel/C6WFQ50oqxN/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मामला काफी वायरल हुई है जिसमें एक युवक ने 21 दिन में वाटर फास्टिंग के बाद 13 किलो वजन घटाया है। वहीं यह मामले सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि इस तरह का तेजी से वजन घटाने का तरीका आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि इसे ज्यादा समय तक करने से आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है वाटर फास्टिंग

वाटर फास्टिंग एक प्रकार का उपवास है जिसमें केवल पानी पिया जाता है। इसमें किसी भी खाद्य सामग्री का सेवन नहीं किया जाता है, बस विभिन्न प्रकार के पानी का सेवन किया जाता है। वहीं यह अधिकतर वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने और मेंटल स्टेबलिटी के उद्देश्य से किया जाता है। इसमें नॉर्मली दिनभर कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे अधिक पानी पीना हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वाटर फास्टिंग के दौरान इन लक्षणों को न करें इग्नोर

बता दें कि वजन कम करने के लिए आप जब भी वाटर फास्टिंग करें तो अपने एक्सपर्ट्स के सलाहनुसार करें। वहीं अगर वाटर फास्टिंग करते समय आपको हाई बीपी, कमजोरी, चक्कर आना, थकावट, और मानसिक स्थिति में बदलाव आने के लक्षण महसूस होते हैं तो आप इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। साथ ही आप तुरंत वाटर फास्टिंग करना बंद कर दें।

सावधानियां और निर्देश पर ही करें वाटर फास्टिंग

वाटर फास्टिंग को केवल प्रोफेशनल गाइडनेस या डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। यह अनुशासन, जागरूकता, और टाइम टू टाइम पर्याप्त पानी पीने के साथ ही यह हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं इसका अनियंत्रित और लंबे समय तक उपयोग किया जाना बहुत खतरनाक हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *