इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस अपनी खराब तबीयत की वजह से लोगों के बीच काफी चर्चे में है। दरअसल कुछ दिनों से सिंगर निक जोनस की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करके बताया कि वे इन्फ्लूएंजा ए के शिकार हो गए हैं। इस खतरनाक संक्रमण की वजह से उन्हें अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट टूर भी कैंसिल करना पड़ा। साथ ही निक ने वीडियो में अपने फैंस से माफी भी मांगी है। साथ ही उनके फैंस उनकी सेहत जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इतना ही नहीं निक के इस इन्फ्लूएंजा ए से संक्रमित होने पर उनके फैंस भी इस बीमारी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इन्फ्लूएंजा ए और इसके लक्षण किस तरह के नजर आते हैं।
सबसे पहले जानें क्या है इन्फ्लूएंजा ए
इन्फ्लुएंजा ए एक प्रकार का वायरस है जो फ्लू का कारण बनता है। फ्लू से पीड़ित अधिकांश लोग इन्फ्लूएंजा टाइप ए वायरस से संक्रमित होते हैं। दरअसल यह वायरस नॉर्मली नाक, गले और फेफड़ों में विकसित होता है। वहीं यह कई प्रकार के होते हैं, जिसमें इन्फ्लूएंजा ए, बी, सी और डी आदि शामिल हैं। बता दें कि इन्फ्लूएंजा संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेट के संपर्क में आने से फैल सकता है।
इन्फ्लूएंजा से संक्रमित जोने पर नजर आने वाले लक्षण
बुखार होना
पूरी बॉडी में दर्द महसूस होना
खांसी और जुकाम होना
गले में दर्द होना
ठंड लगना और नाक बहना
छाती में जकड़न महसूस होना
सांस लेने में तकलीफ होना
थकान और कमजोरी महसूस होना
उल्टी या दस्त की समस्या होना
इन्फ्लूएंजा ए से बचाव के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
साफ-सफाई का ध्यान रखें
संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचें
हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का यूज करें
हेल्दी डाइट लें
पर्याप्त मात्रा मेइ पानी पिएं
यदि किसी को फ्लू है तो मास्क का यूज जरूर करें
बच्चे, बूढ़ों और गर्भवती महिलाओं को इन्फ्लूएंजा से बचाने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं
इन्फ्लूएंजा के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
