जहां एक तरफ इतनी गर्मी पड़ रही है वहीँ भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में बारिश के इस मौसम में जिस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा होता है वह डेंगू है। बता दें हर साल भारत में इसके केस सामने आते हैं। कुछ मरीजों की तो गंभीर हालत में मौत भी हो जाती है। फिलहाल डेंगू के मामले नहीं आए हैं। लेकिन इस बीच देश में जीका वायरस के दो केस की पुष्टि हो चुकी है। पुणे में यह दोनों मामले आए हैं। जीका वायरस भी डेंगू की तरह ही मच्छर के काटने से फैलता है। हालांकि इसके केस डेंगू की तुलना में कम आते हैं, लेकिन यह भी खतरनाक बीमारी है।
मच्छर पनपने लगता है
बता दें बारिश के मौसम में खड़े पानी में जीका वायरस फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टरों लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं। डेंगू और जीका दोनों ही वायरस जनित बीमारियां हैं और मच्छरों के काटने से ही होती है। लेकिन इनके लक्षण और इनसे शरीर को होने वाले नुकसान में काफी अंतर मिलता है।
डेंगू और जीका में अंतर
एप्क्सेर्ट्स के अमुत्बैक जीका वायरस एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के काटने से फैलता है। यह रोग संक्रामक है जिसका मतलब है कि ये बीमारी एक मरीज से दूसरे मरीज में आसानी से फैल सकती है। जीका का संक्रमण किसी को भी हो सकता है। अगर संक्रमित मरीज के संपर्क में कोई दूसरा आदमी आता है तो वायरस फैल जाता है। जीका एक प्रकार का आरएनए वायरस है और गर्भवती मां से नाल के जरिए उसके बच्चे में भी चला जाता है। जीका वायरस ब्लड संक्रमण के जरिए भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
जीका वायरस के लक्षण
हल्का बुखार
शरीर पर चकत्ते
आँखों में लालिमा
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
सिरदर्द
डेंगू
डेंगू की बात करें तो ये भी मच्छर के काटने से होता है। लेकिन यह एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है। डेंगू से संक्रमित होने पर कुछ मरीजों में प्लेटलेट काउंट कम होने लगते हैं। इससे गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। डेंगू का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि मानसून के दौरान कई जगहों पर पानी खड़ा रहता है। इससे मच्छरों के पनपने की जगह बन जाती है।
डेंगू बुखार के लक्षण
तेज़ बुखार
शरीर या जोड़ों में दर्द
सिर दर्द
पेट में दर्द
अत्यधिक थकान
उल्टी करना
प्लेटलेट्स कम होना
इसका बचाव कैसे किया जा सकता है
दोनों बीमारियां से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास या घर में किसी जगह पानी जमा न होने दें
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
अगर किसी में जीका के लक्षण दिख रहे हैं तो उस मरीज के संपर्क में आने से बचें
बुखार के साथ सिरदर्द या मांसपेशियों में दर्द है तो तुरंत अस्पताल जाएं
