सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सिगरेट पीने से गले में बाल उग जाते हैं। दरअसल हाल ही में ऑस्ट्रिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 52 साल के एक शख्स के गले में हर साल बाल निकाले जाते रहे हैं, जब तक कि उस शख्स ने स्मोकिंग करना नहीं छोड़ दिया और डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान उसके बालों की कोशिकाओं को जला दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह 30 साल तक रोजाना एक पैकेट सिगरेट पिता था। जिस वजह से वह शख्स एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हो गया। वहीं इस बीमारी को एंडोट्रैचियल हेयर ग्रोथ के नाम से जाना जाता है, मतलब कि उसके गले के अंदर बाल उगने लगे। बता दें कि इससे समस्या से पीड़ित होने के उस शख्स को पूरे 14 सालों तक बाल उखाड़ने पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से उसके गले में बालों की ग्रोथ तेज हो गई थी।
पहली बार गले से 5 सेंटीमीटर लंबा बाल निकला
अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शख्स को गले में खराश, कर्कश आवाज, सांस लेने में कठिनाई हुई तो वह 2007 में डॉक्टर के पास गया। तब उसने डॉक्टर को बताया कि एक बार उसे खांसी के कारण 5 सेंटीमीटर लंबा बाल भी निकला है। साथ ही उसने बताया कि उसे ये लक्षण 2006 से ही शुरू हुए हैं।
ब्रोंकोस्कोपी करने पर क्या पता चला
इसके बाद डॉक्टरों ने शख्स की ब्रोंकोस्कोपी किया तो पता चला कि उसके गले एक हिस्से में कई सारे बाल उगे रहे हैं। दरअसल बचपन पानी में डूबने की वजह से शख्स की गले के उस हिस्से में सर्जरी किया गया था। बता दें कि 10 साल की उम्र में उस व्यक्ति की ट्रेकियोटॉमी की समस्या हो गई थी। जिस वजह से उसके श्वासनली को काटकर खोला गया था ताकि उसके फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए एक एयर ट्यूब डाल गया था। हालांकि में उसके कान से स्किन और उपास्थि ग्राफ्ट की मदद से बंद कर दिया गया लेकिन बाद में यह एरिया बालों के बढ़ने का स्थान बन गया।
14 सालों तक निकलवाता रहा गले से बाल
ऐसे में डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी करके छह से नौ और 2 इंच लंबे बाल निकाले। लेकिन इसके बावजूद उसके गले में हर साल बाल बढ़ जाने की वजह से उसे लगातार 14 सालों तक बालों को निकलवाने के लिए अस्पताल जाना पड़ता था।
सिगरेट पीने से गले में बढ़ा बाल
डॉक्टरों के मुताबिक बालों का बढ़ना सिगरेट पीने की उसकी आदत की वजह से हुआ। बता दें कि उस शख्स ने 2022 में स्मोकिंग करना छोड़ दिया, जिस वजह से उसके बालों के ग्रोथ रुक गई और डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक आर्गन प्लाज्मा से बालों की कोशिकाओं को जला दिया। हालांकि इस प्रक्रिया के एक साल बाद उस शख्स के गले से केवल दो बाल निकाले गए। तब से अभी तक उस शख्स के गले से बालों के बढ़ने की कोई खबर नहीं मिली।
