कोरोना वैक्सीन और इसके अलावा कई तरह की वैक्सीन के बारे में आप सबने सुना ही होगा। लेकिन अब बर्ड फ्लू वैक्सीन लगेगी। दरअसल फिनलैंड देश के कुछ वर्कर्स बर्ड फ्लू वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद फिनलैंड ऐसा करने वाला पहला देश बन जायेगा। वहीँ फिनलैंड के कुछ हिस्सों में टीकाकरण अगले सप्ताह शुरु कर दिया जायेगा। फिनलैंड ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीएसएल सेकिरस से 15 देशों के लिए 40 मिलियन डोज मंगवाए हैं, जोकि 10 हजार लोगों को लगाए जाएंगे। इसकी दो डोज दी जाएगी।
अमेरिका में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू वायरस
बता दें ये वायरस अमेरिका में गायों और कुछ मामलों में मनुष्यों में भी तेजी से फैल रहा है। वहीँ ये वैक्सीन रोल आउट करने वाला फ़िनलैंड पहला देश होगा। ये उन लोगों को लगाई जाएगी जिन्हें काम के दौरान Avian influenza का रिस्क सबसे ज्यादा होने का खतरा रहता है। इसी के अलावा जो लोग 18 साल से ऊपर के हैं। बर्ड फ्लू के H5N1 स्ट्रेन से हाल के सालों में लाखों मुर्गियों की मौत भी हो चुकी है।
वैक्सीनेशन जल्दी ही
फ़िलहाल फिनलैंड में इंसानों में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला देखने को नहीं मिला है। बावजूद इसके जोखिम को देखते हुए फार्म में काम करने वाले लोगों को वैक्सीनेशन देकर उन्हें सुरक्षित किया जायेगा। फिनलैंड में फर फार्म की संख्या ज्यादा है, जहां जानवर इस वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। फिनलैंड के फर फार्मों में मिंक और लोमड़ियों के बीच बर्ड फ्लू के व्यापक प्रकोप के कारण पिछले साल लगभग 485,000 जानवरों को मार दिया गया था ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
क्या है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है। ये पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। वैसे तो ये जंगली पक्षियों से पालतू पक्षियों में जल्दी फैलता है, लेकिन कभी-कभी यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। ये वायरस अपने आप में लगातार बदलाव करता रहता है।
