जालंधर : नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होता है, जो मरीजों की देखभाल और उनके स्वस्थ होने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी समर्पण, सेवा भावना और अथक मेहनत को सम्मान देने के लिए NHS Hospital द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में अस्पताल के ऑडिटोरियम में मनाया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, मैनेजमेंट सदस्यों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Dr. Santosh K. Pandey और डायरेक्टर Dr. Vibha Chitkara द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ को समर्पित एक भावुक ट्रिब्यूट वीडियो भी प्रस्तुत की गई, जिसमें उनकी निस्वार्थ सेवा, मेहनत और मरीजों के प्रति समर्पण को सराहा गया।

कार्यक्रम के दौरान अलग अलग डॉक्टरों द्वारा भेजे गए विशेष वीडियो संदेश भी दिखाए गए, जिनमें नर्सिंग टीम की कड़ी मेहनत और सेवा भावना की प्रशंसा की गई। समारोह का एक खास आकर्षण “नर्सिंग स्टोरी” सेगमेंट रहा, जिसमें नर्सों ने वीडियो के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने नर्सिंग पेशा क्यों चुना और एन.एच.एस अस्पताल के साथ उनका सफर कैसा रहा।
इस मौके पर “एक छोटा कदम भी बड़ा बदलाव ला सकता है” विषय पर मनोविज्ञान और नर्सिंग टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रभावशाली स्किट प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति के जरिए दया, भावनात्मक सहयोग और टीमवर्क का मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग क्विज प्रतियोगिता, अवॉर्ड सेरेमनी और केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर Dr. Vibha Chitkara ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक ताकत हैं और उनकी सेवा भावना हर दिन मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।वहीं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Dr. Santosh K. Pandey ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता और सेवा से जुड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी है और अस्पताल को अपनी समर्पित नर्सिंग टीम पर गर्व है।
इस दौरान Harpreet Dhugga ने भी नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि हर नर्स सेवा, हौसले और उम्मीद की मिसाल है।कार्यक्रम का संचालन अस्पताल की ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट Aarti Middha द्वारा बेहद शानदार तरीके से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने एक साथ रिफ्रेशमेंट का आनंद लिया और खुशी भरे पल साझा किए। पूरा आयोजन नर्सिंग स्टाफ के सम्मान, समर्पण और सेवा भावना को समर्पित रहा।
