आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो इन गर्मियों के दिनों में मन को अलग ही ठंडक देती है। इसको खाकर दिल को अलग ही सुकून मिलता है लेकिन अगर वही आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ निकल जाए तो क्या होगा। अब अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने आइसक्रीम कोन में छिपकली की पूंछ मिलने का भी दावा किया है। महिला का नाम भाविका बताया जा रहा है।
ब्रांडेड आइसक्रीम में निकली पूंछ
भाविका ने कहा कि उनके पति मणिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास में स्थित एक दुकान से ब्रांडेड आइसक्रीम का कोन खरीदकर लाए थे लेकिन अगली सुबह जब उन्होंने आइसक्रीम खाई तो उन्हें अजीब सा अहसास हुआ जब उन्होंने जांच की तो देखा कि आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ थी।
महिला को हुई उल्टी
घटना के बाद महिला को उल्टी भी हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में जाना पड़ा। महिला ने तुरंत अहमदाबाद नगर निगम में शिकायत की। शिकायत मिलते ही फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को सील कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि जिस ब्रांड की आइसक्रीम थी उसकी फैक्ट्री नरोड़ा में है वहां जाकर जांच भी की जा रही है। यदि महिला का दावा सही साबित हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।
फूड विभाग की टीम ने दुकान को किया सील
अब यहां पर भरोसे का सवाल उठ रहा है लेकिन अब भरोसा करने का सवाल यहां पर उठाया जा रहा है। घटना के फोटे और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग नाराजगी जता रहे हैं।
स्वास्थ्य को हो सकती हैं ये दिक्कतें
आपको बता दें कि यदि आप छिपकली वाला खाना या कोई चीज खाते हैं तो यदि आप भी गलती से छिपकली वाली आइसक्रीम खा लेते तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मक्खी, मच्छर या छिपकली किसी खाने की सामग्री में मिले तो वो चीज खाने के लायक नहीं रहती।
.ऐसा खाना पूरी तरह से दूषित हो जाता है जो शरीर के लिए कई तरह के खतरनाक हो सकता है।
. इससे फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।
. छिपकलियों में जहरीले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं ऐसे में यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
. छिपकलियों की त्वचा पर जहर होता है ऐसे में इसको खाने से जहर फैल सकता है।
