जालंधर के एनएचएस अस्पताल में 5 से 10 मई 2025 तक अस्थमा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान हर सांस है जरुरी बड़ों और बच्चों में अस्थमा पर ध्यान दें थीम रखी गई। अस्थमा सप्ताह मनाने का उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरुकता फैलाना और समुदाय में श्वसन स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान डॉ. चेतन कुमान एन.जी (पल्मोनोलॉजिस्ट) और डॉ. पुनीत बाली (बाल रोग एक्सपर्ट) के द्वारा मरीजों के लिए विशेष सेशन आयोजित किए गए। इसमें अस्थमा प्रबंधन पर जरुरी जानकारी भी शेयर की गई। प्रश्नोत्तर सत्र के जरिए से प्रतिभागियों ने अस्थमा से जुड़ी अपनी शंकाओं का समाधान भी पाया।

प्रतिभागियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

हफ्ते भर चले मनोरंजक कार्यक्रमों में ब्लो द बलून चैलेंज बच्चों के लिए कला/क्राफ्ट और मिमिक्री प्रतियोगिता भी शामिल रही। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को रोचक पुरस्कार भी दिए गए।

6 मई को विश्व अस्थमा दिवस को अस्पताल के द्वारा निशुल्क पीएफटी (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट) और बीएमआई परीक्षण को सुविधा भी दी गई। इससे लोगों ने खूब सराहा है।

लंग विश वॉल पर लोगों ने अपने विचार, सुझाव और बेहतर स्वास्थ्य की आशाएं शेयर की है। यह इस हफ्ते की एक खास उपलब्धि रही है। एनएचएस अस्पताल इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी डॉक्टरों, स्टाफ, प्रतिभागियों और आंगुतकों का धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य जागरुकता अभियानों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *