सर्दियों में ही नहीं गर्मियों के इस मौसम में भी हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी के इस मौसम में भी दिल संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सतर्क रहने की जरुरत है। ज्यादा तापमान तेज धूप और शरीर में पानी की कमी के कारण दिल पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है जिसके कारण हार्ट अटैक या एजाइना जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

इसलिए बढ़ता है गर्मियों में हार्ट अटैक का खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो जब बाहर का तापमान बढ़ता है तो शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ जाती है। यह शरीर के अंगों तक रक्त संचार भी तेजी से करता है जिससे दिल पर एक्स्ट्रा दबाव बढ़ता है। इसके अलावा ज्यादा पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति भी बनती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। दिल की धड़कनें अनियमित या थकान महसूस होने लगती है।

इस तरह रखें दिल को हेल्दी

धूप में ज्यादा देर न रहें

सीधी धूप के संपर्क में कोशिश करें कि ज्यादा देर तक न रहें। यदि बाहर निकलना जरुरी है तो आप सुबह या शाम निकल सकते हैं और अपना सिर भी ढककर रखें।

ऐसी डाइट लें

इस मौसम में अपना दिल स्वस्थ रखने के लिए आप खरबूजा, तरबूज, संतरा और हाइड्रेटेड फूड्स खाएं। ज्यादा तली भूनी चीजें न खाएं। ऐसा खाना खाएं जो आसानी से पच जाए।

हाइड्रेटेड रखें

इस मौसम में अपना दिल भी स्वस्थ रखें। शरीर में पानी की बिल्कुल भी कमी न होने दें। दिनभर में अच्छी मात्रा में पानी पिएं और तरल पदार्थ जैसे कि नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और फलों के रस का सेवन जरुर करें।

स्ट्रेस न लें

ज्यादा तनाव आपके दिल के स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर डालेगा। गर्मी के मौसम में ज्यादा चिड़चिड़ापन और नींद की कमी के कारण भी दिल की धड़कन पर असर हो सकता है। ऐसे में आप मेडिटेशन, प्राणायाम और पूरी नींद आपके दिल की अच्छा बनाएगी।

डॉक्टर की सलाह जरुर लें

यदि आपको घबराहट, सीने में दर्द, सांस फूलना, थकावट, बैचेनी जैसी दिक्कतें महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित तौर पर जांच करवाएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाईयां लें। गर्मी के मौसम में सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि आपके दिल पर भी असर होगा। ऐसे में अपने दिल का ध्यान रखें। अच्छा लाइफस्टाइल अपनाएं। इस तरह आप अपने दिल का ध्यान रख सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *