IMD ने 18 अप्रैल के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का असर दिख रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गईं हैं। चलिए जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का हाल और कैसे रखे सेहत का ख्याल।

मौसम और सेहत का ख्याल

दिल्ली का मौसम

जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है और वहीं लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। ऐसे में सेहत पर प्रभाव न पड़े तो मौसम विभाग ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से मना किया।

राजस्थान

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी जिले जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में आज लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और आपको बता दें कि ये सामान्य से 3 से 8 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि 19 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की-हल्की बारिश और आंधी हो सकती है। ऐसे में जब तक तापमान ज्यादा है तो कोशिश करें कि दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और अगर निकलें तो पूरी तैयारी के साथ।

हरियाणा और पंजाब

आपको बता दें कि आज यानि 18 अप्रैल को हरियाणा और पंजाब में लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, हिसार, रोहतक और अमृतसर जैसी जगहों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सवाधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में आज बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों जैसे चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने इन हालातों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिसमें शिमला, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले खासतौर पर मौजूद हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं।

पश्चिम बंगाल में बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि गंगीय पश्चिम बंगाल में आज ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। कोलकाता में मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

जिन जगहों पर बर्फबारी और बारिश पड़नी है, वहां के लोग गर्म कपड़े पहने, साफ-सफाई का ध्यान रखें, पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त पानी पीते रहें, कोशिश करें कि उबला हुआ हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *