जालंधर में आज सहगल क्लीनिक के द्वारा फ्री आई चैकअप कैंप लगाया गया। यह कैंप सहगल क्लीनिक के डॉ. योगेश सेहगल और पीयूष सूद ने मिलकर लगाया। इस आई कैंप में लोगों की आंखों का फ्री में चैकअप किया गया। कैंप की शुरुआत डॉ. योगेश सहगल और उनकी पत्नी अशम सहगल ने पीयूष सूद को गुलदस्ता देकर सम्मानित करके की।

आई कैंप में आने वाले पुरुष मरीजों की डॉ. योगेश सहगल और डॉ. पीयूष सूद ने जांच की वहीं आने वाली महिलाओं की डॉ. योगेश सहगल की पत्नी अशम सहगल के द्वारा की गई। इस दौरान कई लोगों ने कैंप में आकर अपनी आंखों का चेकअप करवाया।

लोगों की दी गई मुफ्त दवाईयां
डॉ. योगेश सहगल ने इस दौरान हमारे साथ बात करते हुए बताया कि जितने भी मोतियाबिंद के मरीज हैं उन्हें महंगे महंगे लैंस भी सस्ते दामों पर दिए जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा जो भी लोग आंखें चेक करवाने आ रहे हैं उन्हें मुफ्त में दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डॉ. अशम सहगल ने कहा कि कैंप में फ्री ओपीडी लगाई गई है जिसमें मरीजों को चश्मे भी फ्री में ही दिए गए हैं।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
कैंप में डॉ. योगेश सहगल और उनकी पत्नी अशम सहगल व डॉय पीयूष सूद मौजूद रहे।
