नीमा जालंधर ने प्रधान डॉक्टर एस.पी डालिया के नेतृत्व में 13 अप्रैल को नीमा दिवस नये अंदाज़ मे मनाया। जहाँ पहले सभी सदस्य इकट्ठा होकर लोक भलाई का कार्यक्रम आयोजित करते थे, हवन यज्ञ, रक्त दान और लंगर आदि का आयोजन किया जाता था, लेकिन वहीं आज अध्यक्ष जी, सैक्टरी डा. राजीव धवन तथा कोषाध्यक्ष डॉ वरूण अग्रवाल जी के निर्देशानुसार पूरे जिला भर के डॉक्टर्स ने अपने अपने क्लीनिक पर फ्री B.P और शुगर के कैपों का आयोजन किया।

लोगों के लिए फ्री स्वास्थ्य सुविधा
ये कैंप इसलिए लगवाया गया ताकि इनसे लगभग पूरे शहर में लोगों को लाभ मिल सके और मरीज़ों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। फायदे की बात करें तो इससे किसी ख़ास जगह के लोगों को छोड़कर पूरे शहर में हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाया गया और साथ ही इस कार्यक्रम की मरीजों ने भी पूरी तारीफ की।

इस तरह के कार्यक्रमों को और ज्यादा दिया जाएगा बढ़ावा
वहीं, इस कार्यक्रम की अच्छी सफलता को देखते हुए प्रधान डॉक्टर डालिया जी ने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना पर बल देने पर ज़ोर दिया। आपको बता दें कि नीमा अपने स्थापना दिवस पर शुरुआत से ही जिला स्तर, प्रदेश स्तर और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। ये डॉक्टर रहे मौजूद: के.एस राणा, पी.एस सेठी, परविंदर बजाज, पुनीत गौतम, दयाल अरोड़ा, शशि भूषण, विपुल कक्कर, डॉक्टर विपिन, सुनील कालड़ा, अश्विनी नारुला, जतिंदर प्रभाकर, दिनेश जग्गी।
