फिट रहने के लिए लोग जिम में या योग करते समय घंटा, दो घंटा तो लगा ही देते हैं। आपके पास समय नहीं है और फिर भी फिट रहना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 मिनट तो निकालने पड़ेंगे। वजन घटाने का ये तरीका बहुत सस्ता है और आपको एक चीज की जरूरत होगी, वो है रस्सी। रोजाना 15 मिनट तक रस्सी कूदने से शरीर में आपको बहुत से बदलाव नजर आएंगे, जिसकी कल्पना भी सपने में नहीं की होगी। आपको बता दें कि रस्सी कूदने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस होता है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

एक दिन में कितनी कैलोरी हो सकती हैं बर्न?
रस्सी कूदने से सिर्फ 15 मिनट में आपकी करीब 350 से 400 कैलोरी बर्न हो सकती हैं। इसके अलावा अगर दिन में आप आधे घंटे के लिए रस्सी कूदते हैं तो कुछ 800 से 900 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
शरीर में चर्बी बढ़ने के कारण
बहुत से लोग हैं जिनके कमर, जांघों और बाजुओं पर चर्बी जमा होती है, इसकी बहुत सी वजाहें हो सकती हैं। सबसे पहले तो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान। इतना सब कुछ खाएंगे और फिर कम फिजिकल एक्टिविटी करेंगे, जिससे फिर ये समस्या बढ़ जाती है। आपको बता दें कि अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और फिर इस वजह से कई बार शरीर के बाकी अंगों पर भी चर्बी चढ़ने लगती है।
जेनेटिक फैक्टर की वजह से भी बढ़ता है मोटापा
कई बार ऐसा होता है कि आपका मोटापा लगातार बढ़ी जा रहा है और आपको समझ ही नहीं आ रहा कि कैसे बढ़ रहा है तो ऐसे में आपको बता दें कि कई बार ये जेनेटिक फैक्टर की वजह से भी बढ़ने लगता है। फिर इन लोगों में बेली फैट बहुत तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए क्रंच, प्लैंक, लेग रेज, माउंटेन क्लाइंबर जैसी एक्सरसाइज करें। साथ ही आप जम्पिंग जैक, साइकिलिंग भी कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
