ये तो पता ही है सभी को की AI ने हमारी जिंदगी हर तरह से आसाना बना दी है और अब हेल्थकेयर में भी AI काफी ज्यादा मददगार साबित हो रहा है। वैसे इसकी मदद से काफी तरह की खतरनाक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। AI से मेडिकल फील्ड में कांति भी आ सकती है। ऐसे में एक स्टडी भी सामने आई है कि AI, एरिथमिया (Arrhythmia) से जूझ रहे मरीजों की आसानी से पहचान कर सकता है। एरिथमिया, एक ऐसी स्थिति है, जो कार्डियक अरेस्ट से अचानक हो रहे मृत्यु का कारण बन सकती है।
Study
ये स्टडी अमेरिकी साइंटिस्ट के साथ मिलकर इनसर्म पेरिस यूनिवर्सिटी और पेरिस पब्लिक हॉस्पिटल्स ग्रुप के रिसर्चर्स ने की। आपको बता दें कि स्टडी में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम विकसित किया गया, जो गंभीर अतालता यानि Arrhythmia के रिस्क वाले रोगियों को पहचानने की ताकत रखता है।
वहीं, यह स्टडी जल्द ही यूरोपियन हार्ट जर्नल में पब्लिश होने वाली है। आपको बता दें कि इस स्टडी में रिसर्चर्स ने 240,000 से ज्यादा एम्बुलेटरी इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम से मिले डेटा को एनालाइज किया। और इनमें AI मॉडल ने सीरियस एरिथमिया को बिल्कुल सही प्रीडिक्ट किया और इसे एक बड़ा अचीवमेंट माना जा रहा है।
एरिथमिया
जानारी के अनुसार, एरिथमिया हार्टबीट के इरेगुलर और अबनोर्बल रीदम को कहते हैं। ऐसी स्थिति में हार्टबीट बहुत तेज, धीमी या इरेगुलर हो जाती है और वहीं, कुछ मामलों में ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में स्ट्रोक, दिल का दौरा या कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
