आज के समय में बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है, लेकिन ये समस्या प्रेगनेंसी के दौरान अधिक देखने को मिलती है। जिस वजह से कई महिलाएं इसको लेकर बहुत चिंतित भी रहती हैं। आपको बता दें कि प्रेगनेंसी में बालों का झड़ना एक आम बात है। ऐसा शरीर में कई तरह के बदलाव और हॉर्मोन्स में उतर-चढाव के कारण होता है।
पोषण की कमी
कई बार ऐसा पोषण की कमी के कारण होता है। वहीं, अगर सही से देखभाल और कुछ घरेलू उपाय किए जाए तो ये ठीक हो सकता है। ऐसे में अगर आपके भी प्रेगनेंसी के दौरान बाल झड़ रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं।
संतुलित आहार
सबसे पहले गर्भवती महिला को संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। दालें, अंडे, हरी सब्जियां, दूध आदि को आहार में शामिल करें। साथ ही बालों के ग्रोथ के लिए विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D और जिंक भी जरूरी है।
माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर
कोशिश करें कि बालों में माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर को लगाएं। सल्फेट-फ्री हर्बल शैम्पू का चयन कर सकती हैं, लेकिन बालों में शैम्पू लगाने के बाद बालों को ज्यादा न रगड़ें। वहीं, शैम्पू लगाने के बाद हल्के और धीरे हाथों से मसाज करें।
ये तेल लाभकारी
नियमित तौर पर बालों में तेल लगाएं। चाहे तो आप नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल लगा सकते हैं। तेल की मदद से कम से कम बालों को एक हफ्ते में दो से तीन बार मालिश करें। बालों पर तेल लगाते हैं तो स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
