आजकल लोग Japanese और Chinese लोगों को बहुत पसंद कर रहे हैं और ये ट्रेंड लॉकडाउन में ज्यादा शुरू हुआ। लड़कियां, वहां की लड़कियों के स्लिम फिगर, हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस को देखकर उनके जैसा बनना चाहती हैं। वे सोचते हैं कि ये लोग इतने फिट कैसे हैं और इस तरह के Slim figure पाने के लिए बहुत से काम करती हैं तो ऐसे में अगर आप भी उनके जैसी बॉडी चाहती हैं तो एक खास सीक्रेट ड्रिंक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
इसे पीने से एक तो वज़न तेजी से घटाेगा और साथ ही सुंदरता भी धीरे-धीरे बढ़ेगी। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसके लिए बाजार से कुछ भी लाने की जरूरत नहीं है तो चलिए आपको बताते हैं।
Secret Drink
अगर आप ऐसे लोग हैं जो ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो ये स्किम ड्रिंक आपके लिए है। इसके लिए आपको चाहिए अदरक, नींबू और पानी। सबसे पहले लगभग एक इंच अदरक का टुकड़ा लें, फिर इसे डेढ़ कप पानी में कुछ 10 मिनट धीमी आंच पर उबाल लें। फिर गैस को बंद करदें और कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। गुनगुना होने पर इसमें आधा नींबू निचोड़ लें और दोनों को मिक्स करके, पी लें।
क्यों है ये खास?
जापान की लड़कियां का ये सीक्रेट पानी इसलिए खास है क्योंकि इसमें अदरक और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों में औषधीय गुण होते हैं और अगर इसे साथ मिलाकर पीते हैं तो शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
Benefits of Ginger Infused Lemon Water
इसके फायदों की बात करें तो अदरक के कंपाउंड, मेटाबॉलिज्म सही करते हैं। फिर शरीर की कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है। दूसरी तरह नींबू की बात करें तो ये भूख को कम करता है, फिर वेट लॉस होने में हेल्प होती है।
पीने का समय
वैसे तो आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं, लेकिन अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो ज्यादा जल्दी असर नजर आता है।
ये बातें ध्यान रखने योग्य
ऐसे लोग जिन्हें अदरक या नींबू से एलर्जी है, वो इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। वहीं, जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
