ये तो लाज़मी सी बात है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। बहुत से लोग हेल्दी रहने के लिए जिम के साथ-साथ खान पान का भी ध्यान रखते हैं। कुछ लोग तो सुबह उठने के साथ ही चुकंदर का जूस पी लेते हैं और अपने दिन की शुरुआत ही जूस के साथ करते हैं।

ये तो सभी को पता है कि चुकंदर के जूस को खून बढ़ाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसको पीते हैं तो कई तरह के पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं, पर जैसे पता है कि अगर किसी चीज़ के फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं और ऐसा ही चुकंदर के साथ भी है। इसलिए आज आप इस लेख की मदद से चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान बताए जाएंगे।

फायदे

चुकंदर का जूस पीते हैं तो इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा लाइंस लिवर को साफ करते हैं। चुकंदर का जूस पीते हैं तो मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है और फिर पाचन अच्छा होता है। वहीं, रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं तो आपकी त्वचा साफ और ग्लोइंग होती है।

एक तो चुकंदर खून बढ़ाने में लाभदायक है। ये आयरन का एक बेहतर स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाएगा। अब जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उनके लिए भी चुकंदर का जूस फायदेमंद है। इसको पीते हैं तो ब्लड प्रेशर कम होगा।

वहीं, चुकंदर को सुपर फूड भी कहते हैं। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के प्रभावों को धीमा कर देते हैं।

नुकसान

वहीं, कुछ लोग तो चुकंदर का जूस पी सकते हैं, पर कुछ लोगों को पीने से एलर्जी हो जाती है। कुछ लोगों को चकत्ते, खुजली या सांस लेने में भी परेशानी होती है। जिनका ब्लड ब्लड प्रेशर लो है, वे लोग चुकंदर खाने से बचें। इसका सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है। वहीं, चुकंदर में ऑक्सालेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बना रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *