29 मार्च यानि आज साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगने लगा है। आपको बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर में शुरू होगा और इसका असर कुछ साढ़े 3 घंटे तक रहेगा। वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है और ग्रहण के दौरान वर्जित बताई गई सारी चीज़ें सूतक काल के समय से ही बंद हो जाती हैं।
वहीं, गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। तो ऐसे में यहां जानें कि प्रेग्नेंट महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि गर्भवती महिला और कोख में बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर न पड़े।
सूर्य ग्रहण: गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या ना
जब सूर्य ग्रहण हो तो ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाएं बाहर ना निकलें। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें उनकी और अजन्मे बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए जहां भी रहें दरवाजे-खिड़की बंद रखें और ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणों के संपर्क में ना आएं और सूर्य ग्रहण को देखने की गलती ना करें।
वहीं, गर्भवती महिलाएं इस काले के दौरान चाकू-कैंची जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि ग्रहण के दौरान मानसिक तनाव, चिड़चिड़ाहट, एकाग्रता में कमी हो सकती है इसलिए धारदार चीजों का उपयोग नुकसान पहुंचा सकता है।
ग्रहण के दौरान खुद को आराम से रखें, मंत्र जाप करें। सोने से बचें, लेकिन आराम कर सकते हैं। यदि ज्यादा जरूरत ना हो तो इस दौरान खाना न खाएं अगर कमजोरी लग रही हो तो जूस-फल ले सकती हैं। जैसे गी ग्रहण खत्म हो उसके बाद स्नान करें। घर में गंगाजल छिड़कें, जिससे ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सके।
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
जैसा कि आपको पता है कि 29 मार्च को सूर्य ग्रहण लग रहा है, लेकिन ये भारत में नजर नहीं आएगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, ज्योतिष की मानें तो राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव रह सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
