फुट एंड माउथ डिजीज (FMD) के एक अतिरिक्त मामले की सूचना, दक्षिण कोरिया के एक स्थानीय मवेशी फार्म द्वारा दी गई और इस वजह से इस साल केसेज का नंबर बढ़कर 14 हो गया है। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ताजा मामला सियोल (Seoul) से कुछ 300 किलोमीटर दक्षिण में, येओंगम (Yeongam) काउंटी के फार्म में पाया गया। यहां 31 गायें हैं, कृषि, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने इसकी सूचना दी।
Foot and Mouth Disease

आपको बता दें कि FMD एक एक्यूट इंफेक्शियस वायरल डिजीज है। ये गायों, सूअरों, बकरियों और दूसरे खुर वाले जानवरों में बीमारी का कारण बनता है और इंसानों को प्रभावित नहीं करता। लाइवस्टॉक में ये संक्रामक वायरल रोग मुंह और पैरों में खास तौर से पुटिकाओं के विकसित होने के बाद बुखार का कारण बनता है। ये पशुओं के लिए सबसे संक्रामक रोगों में से एक है।
प्रकोप रोकने के उपाय लागू करने का निर्देश
वहीं ये लेटेस्ट ऑउटब्रेक 2 साल बाद आया है। पिछली बार मई 2023 में एफएमडी के मामलों की सूचना आई थी। कार्यवाहक राष्ट्रपति Choi Sang-mok ने संबंधित मंत्रालयों को शुरुआती स्टेज में प्रकोप को रोकने के लिए पूरी तरह से निवारक उपाय लागू करने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रपति Choi Sang-mok की सलाह
कार्यवाहक राष्ट्रपति Choi Sang-mok ने आपातकालीन प्रतिक्रिया दिशानिर्देशों के अनुसार, तुरंत वध, एंट्री कंट्रोल, परीक्षण और कीटाणुशोधन सहित आपातकालीन कार्यों को तेजी से करने के लिए संबंधित एजेंसियों को कृषि, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी है।
पहले भी उठाए गए थे कदम
बताया जा रहा है कि इससे पहले जनवरी में, दक्षिण कोरिया ने यूरोपीय देश में अत्यधिक संक्रामक एफएमडी रोग के प्रकोप के बाद जर्मन सूअर के मांस के आयात पर बैन लगा दिया था।
एफएमडी फ्री बनने में नाकामी हुई हासिल
फिलहाल सियोल, वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ से FMD फ्री देश बनने की मान्यता हासिल करने का काम कर रहा है,लेकिन 2023 में बीमारी फैली, जिस कारण नाकामी हासिल हुई।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
