Jharkhand: हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसमे स्कूल के बच्चे पानी की टंकी का पानी पीने से बीमार हो गये हैं। दरअसल झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक विद्यालय में टंकी का पानी पीने से कम से कम 20 छात्र बीमार पड़ गये। वहीँ इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
फिलहाल बच्चे ठीक हैं
अधिकारी ने बताया कि बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद बच्चे अभी ठीक हैं और उनकी हाल में में स्थिरता आई है।वहीँ ये भी बता दें यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दुरू के एक प्राइमरी शूल की बताई जा रही है यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर दुरू के एक प्राइमरी विद्यालय की है।
खाना खाने के बाद हुए बीमार
बता दें स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चे स्कूल में बनी पानी की टंकी से पानी पीने गये लगभग 20 बच्चों ने पानी पिया और कुछ देर बाद कई छात्रों की हालत ख़राब होने लगी। ऐसे में में बच्चों को उल्टी और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें पास के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों की हालत स्थिर है।
पानी की टंकी से बास आ रही थी
स्कूल के कुछ स्टूडेंट्स ने बतया कि कब वे पानी पीने के लिए टंकी पास गये और पानी पीने लगे तो पानी से काफी दुर्गंध आ रही थी। बावजूद इसके बच्चोने ने पानी पिया।
जांच के लिए नमूने भेजे गये
बता दें चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया।
