अगर प्राकृतिक रूप से बाल झड़ते हैं तो वो तो नेचुरल है, लेकिन फिर भी गंजेपन का इलाज आज एक बड़ा व्यवसाय बना हुआ है। ऐसी एक खबर पंजाब के संगरूर से सामने आई है। हाल ही में गंजे लोगों के लिए एक शिविर आयोजित किया गया और वादा किया गया कि जो तेल वे बेचते हैं उससे बाल उग जाते हैं, लेकिन ये दावा करीब तीस लोगों पर भारी पड़ गया।

आंखें हुईं लाल

जब लोगों को पता चला कि ऐसा शिविर आयोजित हुआ है तो वे जल्दी ही उस जगह पर पहुंच गए। कैंप में आए लोग तेल बेच रहे थे और दावा कर रहे थे कि ये तेल लगाने से गंजापन दूर हो जाता है। जब लोगों ने ये तेल लगाया और घर पहुंचे तो उनकीआंखों में तकलीफ होने लग गई। ये तकलीफ इतनी बढ़ गई कि इन्हें अस्पताल जाना पड़ा। आंखों में सूजन और तेज दर्द होने लग गई।

जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लोगों की संख्या बढ़ने लगी। पहले तो डॉक्टर को कुछ समय समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें तेल के बारे में पता चला। फिर सभी पीड़ितों को नेत्र विशेषज्ञ के पास भेजा गया। उनका इलाज किया गया। इस खबर के मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जांच की। जांच में पता चला कि कैंप के लिए प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *