आजकल सोशल मीडिया पर कपल्स के रिलेशनशिप से जुड़ी रील्स बहुत लोकप्रिय हो गई हैं। जहां एक ओर ये रील्स मनोरंजन का साधन बनती हैं, वहीं दूसरी ओर ये कपल्स के रिश्ते में कई परेशानियां भी पैदा कर सकती हैं। रील्स की वजह से कपल्स में तुलना, दिखावा और गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो उनके रिश्ते को कमजोर कर देती है। आइए जानें क्यों कपल्स को इन रील्स से बचना चाहिए।

रील्स को हकीकत ना मानें

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर जो कपल्स दिखते हैं, उनका जीवन असल में वैसा नहीं होता जैसा रील्स में दिखाया जाता है। इन रील्स में कपल्स को अक्सर “परफेक्ट” दिखाने की कोशिश की जाती है, जबकि असल जीवन में कोई भी कपल परफेक्ट नहीं होता। सोशल मीडिया पर जो कपल्स दिख रहे होते हैं, वे केवल एक स्क्रिप्टेड रील्स बनाते हैं और इसमें उनकी असल जिंदगी से कोई ताल्लुक नहीं होता। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है और रिश्ते की अहमियत भी हर किसी के लिए अलग होती है। इसलिए इन रील्स को असल जिंदगी के मानक के रूप में न लें।

तुलना की शुरुआत

कई बार कपल्स सोशल मीडिया पर देखी गई रील्स को अपने रिश्ते से तुलना करना शुरू कर देते हैं। वे यह सोचते हैं कि उनका पार्टनर उस रील में दिखने वाले कपल जैसा होना चाहिए, जो केवल कल्पना होती है। यह तुलना उनके रिश्ते में तनाव और झगड़े का कारण बन सकती है। कपल्स को यह समझना जरूरी है कि रील्स केवल एक शो-ऑफ हैं, और असल जिंदगी में ऐसा संभव नहीं होता। इस वजह से कपल्स में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

दिखावे में फंसने का खतरा

सोशल मीडिया पर हर मुस्कुराते हुए कपल को देख कर लोग यह सोचने लगते हैं कि वह कपल असल में खुश होगा। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा हो, वह वास्तविकता हो। कई कपल्स केवल दूसरों के सामने अपनी खुशहाल जिंदगी दिखाने के लिए रील्स बनाते हैं, जबकि असल में वे अपने रिश्ते से खुश नहीं होते। इस दिखावे के कारण वे अपने रिश्ते में वास्तविक सुख को नजरअंदाज कर देते हैं।

डिप्रेशन का कारण बन सकती हैं रील्स

एक रिश्ते में तनाव और अवसाद की वजह से लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने लगते हैं। यदि कपल्स अपने रिश्ते में खुश नहीं रहते और हमेशा यह सोचते हैं कि उनका पार्टनर उनसे प्यार नहीं करता, तो यह तनाव और अवसाद को जन्म दे सकता है। इस स्थिति में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। कपल्स को अपनी असली खुशी को प्राथमिकता देनी चाहिए और रील्स से दूर रहकर अपने रिश्ते को सच्चाई से स्वीकार करना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *