जैसे ही मौसम बदलता है, उसका असर हमारी सेहत पर दिखने के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखना शरू हो जाता है। आजकल वैसे भी कई लोग स्किन के ड्राई होने और चेहरे की चमक गायब होने से परेशान दिखाई देते हैं, लेकिन अगर चेहरे पर चमक हो तो वो देखने में भी अच्छी लगती है और एक अलग सा आत्मविश्वास भी आता है। लड़कियों की बात करें तो वे ग्लोइंग फेस के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन चमकदार बनी रहे तो घर पर ही कुछ बेहद सस्ती चीजों का इस्तेमाल कर आप एक असरदार क्रीम बना सकते हैं। इस बनाई हुई क्रीम को आपने रोजाना रात में सोने से पहले इस्तेमाल करना है। इस मामले पर योगा इंस्ट्रक्टर कैलाश बिश्नोई बताते हैं कि अगर इस होममेड क्रीम को लगातार 15 दिन तक रात में सिर्फ 5 मिनट के लिए अप्लाई किया जाए तो गजब के रिजल्ट मिल सकते हैं तो चलिए जानते हैं क्रीम बनाने का तरीका।

चेहरे पर तुरंत चमक लाने का तरीका

चाहते हैं कि आपके चेहरे पर चमक आ जाए तो सबसे पहले अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें, साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का भी सेवन करें। अब जो क्रीम आपको बताने जा रहे हैं एक तो उससे चेहरे पर ग्लो आता है और साथ ही स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है।

क्रीम बनाने का तरीका

योग गुरु का कहना है कि इस क्रीम को बनाने के लिए तीन से चार चम्मच नारियल का तेल लें। इसके बाद फिटकरी को पीसकर मिला लें। मिलाने के बाद पांच मिनट तक इसका लेप रात में सोने से पहले लगा लें। थोड़ी देर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से इसे धो लें। अगर 15 से 20 दिन लगातार ऐसे करते हैं तो जरूर आपके चेहरे पर चमक आएगी और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। वहीं, किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

चेहरे को बनाएं गोरा और मुलायम

चाहते हैं कि आपका चेहरे गोरा और मुलायम रहे तो सबसे पहले दिनचर्या में भी बदलाव करें। कोशिश करें कि दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ हो। ऐसा करते हैं तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स मल मूत्र के सहारे बाहर निकल जाते हैं। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए रोजाना अपनी डाइट में एक खट्टा फल शामिल करें। चाहें आप संतरा, अंगूर, कीवी या कुछ और ले सकते हैं, क्योंकि इन फलों में विटामिन सी मौजूद होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *