लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आते हैं कि सेलेब्स कैसे इतने फिट रह पाते हैं। बॉलीवुड स्टार फिटनेस के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और साथ ही डाइट का भी ख्याल रखते हैं। कुछ सेलेब्स अपनी डाइट में एक ऐसी विदेशी हरी-पीली सब्जी को शामिल करते हैं, जिससे उन्हें वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
ऐसे ही बॉलीवुड स्टार आलिया ने यूट्यूब चैनल पर इन माय किचेन सीरीज में वेट लॉस का सीक्रेट बताते हुए जुकिनी की सब्जी खाने का जिक्र किया। साथ ही ये सब्जी ब्लड शुगर कम करने में भी मददगार है और दिल सेहतमंद और पाचन बेहतर बनती है। जुकिनी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने में भी हेल्प करते हैं।
जुकिनी

इस सब्जी को स्वीट क्वास यानि जुकिनी की सब्जी कहते हैं। ये काफी तरह की होती हैं और इन्हें लौकी परिवार से बताया जाता है। आपको बता दें कि इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम मौजूद है।
जुकिनी के फायदे
ये सब्जी एक तो वजन घटाने में मददगार है और साथ ही बीपी, कोलेस्ट्रोल और डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा मिलता है। ये सब्जी खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, कार्ब्स और शुगर की मात्रा भी काफी कम होती है। इसमें विटामिन सी तो होता ही है, लेकिन इसके अलावा जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन भी है। इसके सेवन से आंखें हेल्दी रहती है।
कैसे होता है वजन कम?
जानकारी के लिए इस सब्जी में कम मात्रा में कैलोरी होती है और ज्यादा मात्रा में पानी। साथ ही फाइबर भी काफी होता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिस वजह से भूख कंट्रोल में रहती है।
जुकिनी की सब्जी बनाने का तरीका
ये सब्जी आलिया ने शेफ दिलीप पंडित की मदद से तैयार की थी। इसे बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले जुकिनी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, फिर कढ़ाई या पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें। तेल गर्म करने के बाद एक चम्मच राई और हींग डालें। राई और हींग तड़कने के बाद करी पत्ता और हरी मिर्च। जब ये भुनने लगे तो जुकिनी डाल दें। थोड़ी देर तक पकने के बाद एक चम्मच धनिया पाउडर डाल लें। फिर एक-चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर भून लें। आखिर में घीसा हुआ नारियल डालें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
