पूरे देश में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस दिन लोग गुलाल से खेलने के अलावा; गुजिया, पकौड़े, नमकीन मिठाइयां इत्यादि को भी खाते हैं। इस वजह से कई बार तला-भुना ज्यादा हो जाता है, जिससे पेट भारी होने लगता है और सुस्ती महसूस होनी शुरू हो जाती है। इसलिए बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है और इसके लिए आपके लिए हम कुछ डिटॉक्स ड्रिंक लाएं हैं, जिसकी मदद से आप खुद को ठीक कर सकते हैं।ॉ

Detox Drinks

Amla Juice

आपको पता ही होगा कि आंवला में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे लिवर को साफ यानि डिटॉक्सिफिकेशन करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करते हैं तो पाचन भी बेहतर होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ऐसे में होली के बाद आप एक गिलास आंवले का जूस जरूर पीएं।

Lemon Water

आंवला के पानी के अलावा नींबू-पानी से भी शरीर को साफ कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू में विटामिन C और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है। आप गुनगुने पानी में नींबू के रस को डालकर भी पी सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होने के साथ-साथ रिफ्रेश भी महसूस करेंगे।

Detox Water

आप घर में ही होली के बाद डिटॉक्स वाटर को बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक जग पानी लें और उसमें खीरा, पुदीना, नींबू और अदरक को डालकर कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें और इसको दिनभर पीएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट होगा।

Green Tea

आपको पता ही होगा कि ग्रीन टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

Coconut Water

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेट होने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *