प्रेग्नेंसी में मां और शिशु दोनों को पोषण की बहुत जरुरत होती है। अलग तरह के पोषक तत्व न सिर्फ मां की सेहत को हेल्दी रखते हैं बल्कि शिशु के लिए भी जरुरी माने जाते हैं। वैसे तो महिलाएं सप्लीमेंट्स, प्रोटीन और विटामिन्स लेती ही रहती हैं लेकिन प्रेग्नेंसी में क्या उन्हें इन चीजों का सेवन करना चाहिए इसे लेकर वह थोड़ी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे ही कंफ्यूजन उन्हें प्रेग्नेंसी में विटामिन- ई के कैप्सूल को लेकर होती है। आज आपकी कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि क्या इस दौरान विटामिन-ई के कैप्सूल खाने चाहिए।

क्या प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई कैप्सूल लेना चाहिए?

एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई की कमी पूरा करना बहुत जरुरी होता है ऐसे में महिलाओं को इस दौरान विटामिन-ई के कैप्सूल खा सकती हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने के बाद विटामिन-ई कैप्सूल खाने के लिए कहा जाता है। विटामिन-ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाएंगे। प्रेग्नेंसी में यदि महिलाएं विटामिन-ई के कैप्सूल लेंगी तो उनकी त्वचा, बाल और स्किन अच्छी रहेगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस दौरान महिलाओं का शरीर बहुत सेंसिटिव होता है ऐसे में प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई कैप्सूल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। यदि आपको प्रेग्नेंसी में किसी तरह का दर्द, स्किन सेंसिटिव है तो इन कैप्सूल का सेवन न करें।

फायदे

. इन कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं ऐसे में इनको खाने से प्रेग्नेंसी में होने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव कम होगा।

. विटामिन-ई एक सॉल्युबल विटामिन होता है ऐसे में यह कोशिकाओं की रक्षा करेगा। स्किन को हेल्दी रखेगा और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा।

. प्रेग्नेंसी के दौरान यदि आपको स्ट्रेच मार्क्स हुए हैं तो आपके लिए विटामिन-ई के कैप्सूल फायदेमंद रहेंगे।

. यह कैप्सूल गर्भ में पल रहे शिशु के फेफड़ों और मस्तिष्क का विकास करने में भी मदद करेंगे।

नैचुरली ऐसे मिलेगा विटामिन-ई

यदि आप प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई के लिए कैप्सूल नहीं खाना चाहते हैं तो कुछ और चीजों को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जैसे बादाम, मूंगफली, एवोकाडो, पालक, सूरजमुखी के बीज।

इन बातों का भी रखें ध्यान

. प्रेग्नेंसी में यदि आप कोई दवाई लेते हैं तो विटामिन-ई कैप्सूल खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लें।

. यदि आप प्रेग्नेंसी में ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इन कैप्सूल को खाने से गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान होगा ऐसे में डॉक्टर के द्वारा बताई खुराक के अनुसार ही सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *