आज के समय में काम के चलते लोगों को एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि ऐसी एक्सरसाइज हो जिससे कम समय में ही एक्सरसाइज काफी इंपैक्टफुल हो जाए। इसलिए अगर आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो HIIT (हिट) यानी की हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कर सकते हैं। इसे करने से सिर्फ नौ मिनट में ही पूरे 45 मिनट वाली एक्सरसाइज हो जाएगी और ये एक्सरसाइज फैट भी काफी तेजी से बर्न करती है।

HIIT वर्कआउट

आपको बता दें कि HIIT (High-Intensity Interval Training) एक ऐसा वर्कआउट है, जिसको उच्च-तीव्रता वाले एक्सरसाइज को कम समय में किया जाता है। इसमें ऐसे वर्कआउट हैं जिसमें कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न हो जाती है। इसे करने से मांसपेशियां भी काफी मजबूत होती हैं।

कैसे करें ये वर्कआउट

HIIT वर्कआउट को करने के लिए आप उच्च-तीव्रता वाले कुछ एक्सरसाइज को एक के बाद एक करें। इस तरह की एक्सरसाइज करने से बीच में एकदम कम या फिर कुछ सेकंड का ब्रेक मिलता है। अगर आप भी HIIT वर्कआउट को नौ मिनट में पूरा करना चाहते हैं तो यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

वार्मअप

HIIT की शुरूआत वार्म अप से करें। सबसे पहले 30 सेकंड जंपिंग जैक करें फिर अगले आधे मिनट हाई नी करें।

HIIT वर्कआउट की शुरुआत

HIIT एक्सरसाइज को कम से कम सात मिनट में पूरा करें। हर एक एक्सरसाइज के बीच में कुछ 20 सेकंड का ब्रेक लें। सबसे पहले HIIT एक्सरसाइज को स्क्वाट जंप के साथ शुरू करें, इसे करने से पैरों की मसल्स बेहतर होती है और स्टैमिना बूस्ट होता है। स्क्वाट जंप कर लिया है तो पुश-अप्स करें। इसे करते हैं तो चेस्ट, शोल्डर और आर्म्स मजबूत बनते हैं। जब 20 सेकंड पूरे हो जाएं तो माउंटेन क्लाइंबर करें। इसके बाद बर्पी एक्सरसाइज। आपको बता दें कि ये पूरे शरीर के लिए बेस्ट कैलोरी बर्निंग एक्सरसाइज है।

इसके बाद याद रखना है कि सिर्फ 20 सेकंड का ही ब्रेक लेना है और लंज जंप करें। इसके बाद प्लैंक टू शोल्डर टच करें। इसे करने से कोर मसल्स बेहतर होता है। इसके बाद फिनिशर एक्सरसाइज करें। हाई नी रनिंग कर सकते हैं। फिर खुद को कूल डाउन करें। जिसके लिए धीमी स्ट्रेचिंग और गहरी सांसें लें। इस तरह आप सिर्फ नौ मिनट में ही एक बेहतर एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *