डेटिंग और रिश्तों में हमेशा कुछ नया होता है, और जनरेशन ज़ेड (Gen Z) की सोच और उनकी डेटिंग की शैली भी तेजी से बदल रही है। अब एक नया शब्द फ्लड लाइटिंग (Floodlighting) चर्चा में है, जो रिश्ते की शुरुआत में एक चेतावनी संकेत के रूप में सामने आता है। आइए जानें कि यह क्या है और कैसे आप इसे पहचान सकते हैं।

क्या होती है फ्लड लाइटिंग?

फ्लड लाइटिंग एक ऐसा व्यवहार है जो अक्सर शुरुआती रिलेशनशिप में देखने को मिलता है। इसमें व्यक्ति अपने साथी से ध्यान और सहानुभूति प्राप्त करने के लिए अत्यधिक निजी जानकारी शेयर करता है। यह विक्टिम कार्ड खेलने जैसा होता है, जिसमें व्यक्ति अपनी परेशानियों, दुखों या ट्रॉमा का ओवरशेयर करता है। यह एक तरीके से इमोशनल ट्रॉमा को सामने लाने की प्रक्रिया होती है, जिसे ट्रॉमा डंपिंग (Trauma Dumping) भी कहा जाता है।

क्यों करते हैं लोग ऐसा?

कुछ लोग समझते हैं कि अपनी गहरी बातों को जल्दी साझा करने से रिश्ता मजबूत हो जाएगा। यही कारण है कि वे पहली डेट पर ही अपनी निजी बातें, ट्रॉमा और पुराने रिश्तों की समस्याएं शेयर कर देते हैं। वहीं कुछ लोग भावनात्मक सहारा पाने के लिए ऐसा करते हैं, जबकि कुछ का उद्देश्य यह होता है कि वे यह जांचें कि उनका पार्टनर उन्हें जज तो नहीं करेगा।

कितना सही है ऐसा करना?

फ्लड लाइटिंग हमेशा बुरा नहीं होता, लेकिन यदि डेटिंग के शुरुआती दौर में कोई व्यक्ति अपने भावनात्मक बोझ को आप पर डालने लगे, तो यह एक रेड फ्लैग हो सकता है। इससे रिश्ते में असंतुलन और दबाव उत्पन्न हो सकता है, क्योंकि यह आपकी भावनाओं पर अत्यधिक भार डाल सकता है और आपको मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है।

कैसे जानें कि पार्टनर में यह आदत है?

फ्लड लाइटिंग के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है। अगर पहली कुछ डेट्स में ही आपका पार्टनर अपनी परेशानियों, दुखों या ट्रॉमा की पूरी कहानी आपको बताने लगे, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है।

बातचीत में केवल उनके संघर्ष और समस्याएं ही छाई रहती हैं।

वे आपसे तुरंत गहरी भावनात्मक प्रतिक्रिया या कमिटमेंट की उम्मीद करने लगते हैं।

आप खुद को भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करने लगते हैं।

अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है तो क्या करें?

अगर आपका पार्टनर फ्लड लाइटिंग कर रहा है, तो सबसे पहले उन्हें सहानुभूति दिखाएं, लेकिन अपनी सीमाएं तय करें। रिश्ते की शुरुआत में धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ाएं और जल्दबाजी में गहरे इमोशनल डिस्कशन में न पड़ें। अगर यह आदत जरूरत से ज्यादा हो रही है, तो इस पर ईमानदारी से बातचीत करें और अपनी भावनाओं का सम्मान करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *