कोई पार्टी हो तो महिलाओं के दिमाग में सबसे पहले पार्लर ही आता है। थ्रेडिंग से लेकर फेशियल, हेयरकट, मेनीक्योर-पेडीक्योर और मेकअप तक सभी वह पार्लर में ही करवाना पसंद करती हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण उन्हें इस दौरान परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है। पार्लर में भी मेकअप ट्रीटमेंट या मेकअप करवाेन से पहले भी महिलाएं कुछ ऐसी कॉमन गलतियां करती हैं जिसके कारण उनकी स्किन को बहुत नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां है जो आपको सैलून में जाते समय ध्यान में रखनी चाहिए।

ब्यूटी प्रोडक्ट चुनते हुए रखें ध्यान

जब भी आप मेकअप से लेकर कोई ब्यूटी प्रोडक्ट चुन रही हैं तो ध्यान रखें। कई बार महिलाएं एक्सपायरी डेट वाला मेकअप इस्तेमाल कर लेती हैं जिसके कारण उनकी स्किन बहुत ड्राई हो सकती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि जो प्रोडक्ट त्वचा पर एलर्जी न करे वही चुनें।

हाईजीन को लेकर बरतें सावधानी

सैलून में सबसे ज्यादा काम फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, मैनीक्योर-पैडीक्योर का होता है। इसके कारण थ्रेड से लेकर पानी के टब में इस्तेमाल होने वाली चीजों की हाईजीन के साथ-साथ फेशियल के दौरान भी हाथों की सफाई को लेकर अलर्ट ही रहें। सफाई न होने पर भी आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

मेकअप ब्रश का भी रखें ध्यान

सैलून में एक ही दिन में कई लोग मेकअप करवाते हैं। इसके चलते ब्रश बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। गंदे ब्रश चेहरे पर यदि आप बार-बार इस्तेमाल करेंगे तो स्किन पर एलर्जी हो सकती है। इससे सेसिंटिव स्किन को ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में जब भी आप पार्लर में मेकअप करवाने जाएं तो ब्रश का खास ध्यान रखें।

तौलिया और टिश्यू भी रखें साफ

पार्लर हो या फिर पुरुषों का सैलून सबसे बड़ी गलती यही होती है कि हाईजीन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते। कॉमन सा तौलिया सभी में इस्तेमाल होता है। हाथों को साफ करने से लेकर टिश्यू पेपर सभी जगह एक ही चीज इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है इसलिए इन चीजों को भी लेकर ध्यान रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *