नीता अंबानी की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 61 साल में भी वह बिल्कुल फिट एंड फाइन है और इसका राज कुछ और नहीं बल्कि उनका हेल्दी लाइफस्टाइल है। अब अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अपनी फिटनेस का राज खोला है। उन्होंने महिलाओं को अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। अपने शानदार वर्कआउट से नीता अंबानी ने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर ही है उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।
शरीर की देखभाल करें जरुर
अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि – ‘हम महिलाएं हमेशा खुद को आखिरी में रखती हैं हमारी जरुरतें हमेशा कहीं और ही होती हैं और धीरे-धीरे बिना एहसास किए हम अपने शरीर की सुनना भी बंद कर देते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि यदि हम अपने शरीर की देखभाल नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा’।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DG7a5wHtAdq/?utm_source=ig_web_copy_link
60 के बाद जरुर करें देखभाल
आगे नीता अंबानी ने कहा कि – ’50 और 60 की उम्र में सेहत और खुशहाली पर ध्यान देना जरुरी है क्योंकि 30 की उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियां हर दशक में 3 से लेकर 8 प्रतिशत तक कम हो जाती हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह और भी तेजी से कम होने लगती हैं। समय के साथ शरीर कई तरह के बदलावों से भी गुजरता है। इसके कारण मांसपेशियां, हड्डियों की मजबूती, संतुलन, ताकत और शरीर की गतिशीलता कम होने लगती है। मेटाबॉल्जिम और सहनशक्ति भी कम हो जाती है इसलिए अपनी देखभाल करना जरुरी है खासतौर पर 60 के बाद’।
हफ्ते में 5-6 दिन वर्कआउट
इसके अलावा नीता अंबानी ने यह भी बताया कि जिम एक्सरसाइज में उनको लेग डे यानी की पैरों की एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि -‘लेग डे मेरा पसंदीदा है मेरे पैर एक डांसर हैं। मैं 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हूं लेकिन मैं वर्कआउट को मिक्स करके करना पसंद करती हूं। लेग्स, अपर बॉडी, बैक हर दिन शरीर के नए हिस्से पर मेरा फोकस होता है, मैं हफ्ते में 5-6 दिन वर्कआउट भी करती हूं। मोबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी, योग और कोर स्ट्रेंथ भी उनकी रुटीन का हिस्सा है। कई बार मैं स्विमिंग और एक्वा एक्सरसाइज भी कर लेती हूं लेकिन कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं पूरे एक घंटे तक डांस करती हूं’।
ऐसी डाइट लेती हैं नीता अंबानी
इसके अलावा नीता अंबानी को यह पूछा गया कि वह सफर में वर्कआउट नहीं कर पाती तो फिर क्या करती हैं। उन्होंने कहा कि – ‘जब भी मैं ट्रैवल करती हूं और कुछ भी मुमकिन नहीं होता तो मैं वॉक करना पसंद करती हूं। मैं 5 से 7 हजार स्टेप्स भी चलती हूं, मेरी डाइट भी बैलेंस्ड है, मैं शाकाहारी हूं मेरा खाना ऑर्गेनिक और नैचुरल होता है। प्रोटीन लेना बहुत जरुरी है मैं चीनी और शुगर से पूरी तरह परहेज ही करती हूं। जब मैं एक्सरसाइज करती हूं तो मुझे बहुत आराम मिलता है। व्यायाम पूरे दिन मुझे पॉजिटिव रखता है। यह एंडोर्फिन रिलीज करता है जो कि हैप्पी हार्मोन्स होता है और आपका स्ट्रेस भी दूर करता है’।
अपने लिए जरुर समय निकालें
इसके अलावा नीता अंबानी ने यह भी कहा कि – ‘वर्कआउट सिर्फ वजन उठाने तक नहीं होता। यह एनर्जी और स्टैमिना, रोजरमर्रा की जिंदगी में होना चाहिए। मेरे लिए यह मेरे नाती पोतों को गोद में उठाना और उनके कदम के साथ कदम मिलाने के लिए है। यह सिर्फ उम्र के लिए लड़ने के बात नहीं है। यह उम्र को अपनाने की बात भी होती है। यदि मैं 61 साल की उम्र में कुछ भी कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हैं। अपने लिए समय निकालें, खुद को प्राथमिकता दें। अपने लिए आगे बढ़ें, यह मुश्किल नहीं होता रोज सिर्फ 30 मिनट और हफ्ते में 4 दिन वर्कआउट करें। जब आप मजबूत होंगे तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता। तो पहले कदम उठाएं रुकने वालों में नहीं आगे बढ़ने वालों में शामिल होएं। द स्ट्रॉन्गर हर मूवमेंट के साथ जुड़ें और आज ही इसकी शुरुआत करें।’
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
