लोग गुलाब जल का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए करते हैं। इस प्रोडक्ट से स्किन नरम बनती है और ताजगी मिलती है। वैसे भी इस मिलावट के दौर में मार्केट में कई ऐसे भी गुलाब जल मिल रहे हैं, जिसमें सिर्फ केमिकल के अलावा कुछ नहीं है और इनका इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर लोग कर रहे हैं। जिससे त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है।
केमिकल वाले गुलाब जल त्वचा को काला कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस खतरनाक केमिकल्स का उपयोग कर रहे हैं तो इससे एलर्जी होने का खतरा बढ़ सकता है। यहां आपको आसानी से असली गुलाब जल की पहचान के तरीके बताए जाएंगे।
स्किन के लिए नुकसानदायक
ये तो आपको ऊपर बताया गया है कि नकली गुलाब जल के उपयोग से स्किन काली हो सकता है और फिर रैशेज आ सकते हैं। केमिकल वाला गुलाब जल लगाते हैं तो स्किन पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है जो ज़ाहिर है कि स्किन के लिए काफी खतरनाक है। इसका उपयोग करते हैं तो त्वचा पर मुंहासे और इंफेक्शन भी हो सकते हैं। त्वचा रुखी होती है और जलन भी।
असली और नकली गुलाब जल की पहचान
पानी टेस्ट
पानी टेस्ट से भी पहचान कर सकते हैं। सबसे पहले एक गिलास पानी लें, फिर गुलाब जल के कुछ बूंदों को डालें। अगर गुलाब जल पानी में घुलता है और रंग नहीं बदलता है तो ये असली है। दूसरी तरफ अगर गुलाब जल पानी में डालने से पानी का रंग गुलाबी या फिर किसी और कलर का हो जाता है या फिर यह नीचे बैठ जाता है तो यह नकली है।
रंग और खुशबू
असली गुलाब जल की पहचान करने के लिए इसके रंग और खुशबू को देखें। असली गुलाब जल रंग में साफ पानी जैसा होता है और खुशबू में हल्का और नेचुरल जैसा। दूसरी तरफ नकली गुलाब जल हल्का गुलाबी और गाढ़े रंग का होता है और इसकी खुशबू बनावटी होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
