जालंधर के स्थानीय होटल में नीमा वुमेन्स फॉर्म की ओर से सीएमई रखी गई। यह सीएमई मुख्य तौर पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन नीमा वुमेन्स फॉर्म जालंधर की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़ की देखरेख में हुआ। डॉ. वनीता गोस्वामी और डॉ. वंदना यश का भी कार्यक्रम में खास योगदान रहा। मंच का संचालन डॉ.सुप्रिया कवातरा ने बहुत अच्छे से किया। कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. मीनल बुद्धिराजा और डॉ. मीनू भनोट शामिल हुई। इसके अलावा दयानंद आयुर्वेद कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. संजीव सूद भी शामिल हुए।

डॉ. मीनल बुद्धिराजा ने पीसीओएस पर जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य वक्ता के तौर पर आई मीनल बुद्धिराजा ने हेयरफॉल और एक्ने पर खास जानकारी के साथ की। उन्होंने बताया कि हेयरफॉल और एक्ने पीसीओडी के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके बचाव में उन्होंने कुछ नई टैक्नोलॉजी के बारे में भी बताया। आपको बता दें कि डॉ. मीनल बुद्धिराजा शहर की प्रसिद्ध डेंटल सर्जन और Cosmetologist भी हैं।

डॉ. मीनू भनोट ने भी खास जानकारी

दूसरी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुई मीनू भनोट ने इनफर्टिलिटी पर खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंसीव करने के लिए सही उम्र क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डॉ. वनीता गोस्वामी ने प्रकट किए अपने विचार

इसके अलावा नीमा वुमेन्स फॉर्म जालंधर की सेक्रेटरी डॉ. वनीता गोस्वामी ने अंतराष्ट्रीय वुमेन्स डे पर अपने विचार प्रकट किए।

डॉ. परविंदर बजाज ने भी किया सम्मानित

नीमा पंजाब के प्रधान डॉ. परविंदर बजाज ने उन पांच महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया जो अपने काम और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज सुधार के लिए भी काम कर रही हैं। इन डॉक्टर्स में से रीना मल्हौत्रा, डॉ. नवलीन कौर, डॉ. मधुरिमा, डॉ. वनीता गोस्वामी और डॉ. अमीता सैनी शामिल रही।

स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर नीमा वुमेन्स फॉर्म नकोदर, होशियारपुर और फगवाड़ा की डॉक्टर्स भी पहुंची। इसके अलावा पंजाब वुमेन्स फॉर्म की प्रेजिडेंट डॉ. वीना गुंबर ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार प्रकट किए और कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। अंत में मुख्य वक्ता के तौर पर आए डॉ. संजीव सूद, डॉ. मीनू भनोट और डॉ. मीनल बुद्धिराजा को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया।

ये डॉक्टर्स हुए शामिल

इस इवेंट में डॉ. जसलीन सेठी, डॉ. अंजु शर्मा, डॉ. गीता गुगलानी, डॉ. अशम सहगल, डॉ, मीनल चांदनी, डॉ. निशिमा, डॉ. नमीता जग्गी, डॉ. सीमा, डॉ. वनीता चांदनी, डॉ. शेफाली, डॉ. रचना हांडा, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. तमन्ना बहल, डॉ. नरींदर कौर, डॉ. वनीता चंदना, डॉ. सुप्रीया कवातरा, डॉ. मनी सोढ़ी समेत कई डॉक्टर्स शामिल हुई।

इसके अलावा डॉ. एसपी डालिया, डॉ. राजीव धवन, डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. अमरजीत सैनी, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अनु चोपड़ा, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. आईपीएस सेठी, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. नीरज, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. पाल सब ने पहुंचकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *