ये तो सभी को पता ही है कि इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना रमजान का होता है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। रमज़ान में एक माह तक रोजा रखने का चलन होता है। रमज़ान के दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त होने तक बिना कुछ खाए-पिए ही रहना होता है। इस महीने में लोग सुबह-सुबह सूर्योदय से पहले ही हल्का-फुल्का खाना खा लेते हैं, जिसको सहरी के नाम से जाना जाता है।
सहरी के बाद नमाजी पूरे दिन कुछ नहीं खाते और न ही पीते हैं। शाम के समय सूरज डूबने के बाद रोजा रखने वाले लोग खजूर या फिर अन्य चीजों को खाकर अपना रोजा खोल लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी रमजान के महीने में रोजा रखते हैं तो आपके लिए सहरी में खाने के लिए तीन चीजों लेकर आएं हैं, जिसे आप आसानी से खा भी सकते हैं।
सहरी
प्रोटीन वाले फूड्स
सहरी के बाद तो पूरे दिन कुछ नहीं खाना होता है इसलिए बॉडी को हेल्दी रखने के लिए अपने खाने में प्रोटीन वाले फूड्स को शामिल करें। जिसमें अंडा, दाल, पनीर और दही इत्यादि आते हैं।
मोटे अनाज
जो लोग रोज़ा रख रहे हैं उन्हें सहरी में मोटे अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए। जिसमें आप दलिया या फिर ओट्स को शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि जब दलिया खा लेते हैं तो ये काफी धीरे-धीरे पचता है, फिर आपको जल्दी भूख नहीं लगती। साथ ही आप दूध, शहद या कुछ ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं। गेहूं, बाजरा, जौ इत्यादि से बनी रोटी भी खा सकते हैं। इनमें एक तो फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिस कारण आपकी बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है।
ड्राई फ्रूट्स और फल
सहरी में इन सबके अलावा ड्राई फ्रूट्स और फल को भी शामिल कर सकते हैं। बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर इत्यादि का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे बॉडी को तुरंत एनर्जी मिल जाती है। दूसरी तरफ केला, तरबूज, खीरा, नारियल पानी को भी आप ले सकते हैं। इनसे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
