पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल संंबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ रहा है। अनहेल्दी खाने-पीने के कारण और फास्ट फूड के चलते हार्ट, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब द लैंसेट की नई रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत में 25 साल से ज्यादा उम्र के मोटे या फिर ज्यादा वजन वाले लोगों की संख्या 45 करोड़ तक हो सकती है। इस लिस्ट में चीन सबसे आगे है जहां पर 2050 तक 627 मिलियन से ज्यादा लोग मोटापे का शिकार होंगे। इसके अलावा अमेरिका में मोटापे से जूझने वाले लोगों की संख्या 214 मिलियन तक हो जाएगी।
25 साल से ज्यादा उम्र के लोग होंगे मोटापे का शिकार
रिसर्च में यह भी बताया गया है कि यदि ऐसा ही लाइफस्टाइल रहा तो वैश्विक स्तर पर भी दुनियाभर में 25 साल से ज्यादा उम्र के करीबन 3.8 बिलियन लोग मोटापे का शिकार होंगे। इस अनुमान के अनुसार, उस समय की दुनियाभर के युवाओं की आबादी से ज्यादा लोग मोटापे से ग्रस्त होंगे। इस आंकड़े के मुताबिक 1.95 बिलियन लोग मोटे हो सकती हैं। इसके अलावा अफ्रीका के सुपर एरिया में रहने वाले लोगों में मोटापे से परेशान लोगों की संख्या 254.8% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

ज्यादा युवा हो रहे शिकार
साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर के करीबन 2.11 बिलियन युवा मोटे या ज्यादा वजन वाले पाए गए थे। इनमें से 1 बिलियन पुरुष और 1.11 बिलियन महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा चीन में करीबन 402 मिलियन लोट मोटे हैं। भारत में करीबन 180 मिलियन लोग मोटापे का शिकार हैं और अमेरिका में 172 मिलियन लोग मोटापे से जूझ रहे हैं।
इन तीन देशों में बढ़ रहा है मोटापा
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है कि चीन, भारत और अमेरिया के लोग ही ज्यादा वजन वाले और मोटे हैं। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं यहां मोटे लोगों को संख्या बढ़ती जा रही है। भारत के अलावा चीन, अमेरिका, ब्राजील, रुस, मैक्सिको, इंडोनेशिया और मिस्न जैसे देशों की आधी आबादी मोटापे की ओर बढ़ चुकी है और इसका सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड है।
फास्ट फूड है कारण
फास्ट फूड के कारण ही लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। 2009 और 2019 के बीज प्रति व्यक्ति अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और ड्रिंक्स की बिक्री सबसे ज्यादा भारत, कैमरुन और वियतनाम में हुई है। यही चीजें मोटापे का कारण हैं। यदि समय रहते स्थिति पर ध्यान न दिया जाए तो बड़ी आबादी मोटापे के साथ-साथ कई बीमारियों की चपेट में आएगी।

