आधुनिक समय में सभी लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं। हालांकि कुछ लोग एंटरटेन्मेंट के लिए सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो वहीं कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर खाने की चीजे ऑर्डर करने के लिए यूज करते हैं।  ऐसे में आपने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो या स्विगी के बारे में जानते ही होंगे, जिससे आप अपने लिए खाना ऑर्डर करते है। साथ ही आप ने ये भी देखा होगा कि जो खाना घर पर डिलीवर होता है वे प्लास्टिक के कंटेनर में पैक होते हैं।

लेकिन कभी सोचा है यह जो प्लास्टिक के कंटेनर में खाना पैक करके आता है वो सेहत के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल प्लास्टिक के कंटेनर में गर्म खाना रखने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे में एक महिला ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दा को उठाया है और उसने जोमैटो को प्लास्टिक के कंटेनर्स में खाना न देने की अपील की है। चलिए इसके बारे जानते हैं।

सोशल मीडिया पर महिला ने जोमैटो को दी सालह

दरअसल हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जोमैटो को सलाह दी है कि प्लास्टिक के कंटेनर्स में खाना देना बंद करें। क्योंकि इसमें गर्म खाना पैक करने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। बता दें कि महिला का नाम ल्यूक कॉटिन्हो है जोकि एक न्यूट्रिशनिस्ट है। पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने लिखा कि कई रेस्टोरेंट नॉन-प्लास्टिक कंटेनर का उपयोग कर रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि प्लास्टिक में पड़ा गर्म खाना लोगों को बीमार कर सकता है। ऐसे में आपको भी नॉन-प्लास्टिक कंटेनर का यूज करना चाहिए।

महिला के पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ ने किया रिप्लाई

वहीं महिला के पोस्ट पर कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने रिप्लाई किया की कि आपका शुक्रिया की आप इस मामले को हमारे सामने लाई। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हमारे रेस्टरोंट में जो खाद्य सुरक्षित पैकेजिंग होगी वो बायोडिग्रेडेबल नॉन-प्लास्टिक कंटेनरों में ही हो ताकि लोग अधिक सचेत और हेल्दी खाने का विकल्प चुन सकें।

प्लास्टिक में गर्म खाने रखने से सेहत होने वाली परेशानी

कैंसर की बीमारी होना

डायबिटीज होना

प्रजनन संबंधी विकार

भ्रूणों और बच्चों में तंत्रिका संबंधी समस्या होना

मृत्यु का जोखिम बढ़ना

हार्ट अटैक

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *