जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी तब से करीब-करीब हर घर में हैंड वॉश का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। आज भी जो भी बाहर से आता है सबसे पहले अपने हाथों को हैंड वॉश से अच्छी तरह क्लीन करता है और तब जाकर किसी भी चीज को छूता है। लेकिन बार-बार हैंड वॉश का उपयोग करने से ये बहुत जल्दी खत्म भी हो जाता है। ऐसे में फिर लोग मार्केट से केमिकल वाला हैंड वॉश खरीद लेते हैं। पर आपको बता दें कि हैंड वॉश को अपने घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं।

सामग्री

घर पर हैंड वॉश बनाने के लिए साबुन का बचा हुआ टुकड़ा लें, दो कप पानी, एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन और नींबू का रस।

घर पर हैंड वॉश लिक्विड बनाने का तरीका

चाहते हैं कि आप घर पर ही हैंड वॉश बना लें तो सबसे पहले बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को कद्दूकस करें। इसके बाद इन्हें पानी में डालें और उबाल लें। धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक ये सही से न घुल जाए। उबालने के बाद घोल को 15 मिनट तक ठंडा होने दें। इसके बाद ग्लिसरीन और नींबू के रस को मिला लें। खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल डाल लें। लीजिए आपका घर पर बना हैंड वॉश तैयार है, अब इसे पुराने हैंड वॉश डिस्पेंसर या बोतल में भर सकते हैं।

होममेड हैंड वॉश के फायदे

जैसा कि आपको पता ही है कि मार्केट में आज के समय कई तरह के केमिकल वाले हैंड वॉश मिलते हैं और उनको लगाने के नुकसान भी बहुत हैं। ऐसे में घर पर बनाया गया ये केमिकल वाला हैंड वॉश स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसमें आप पसंदीदा खुशबू भी मिला सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *