आपको मालूम ही होगा कि फिटनेस और मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है। बता दें कि प्रोटीन अमीनो एसिड का कॉम्‍पोनेंट है जो बॉडी में ब्रेकडाउन होते ही मसल मास को फ्यूल देता है और मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर करता है। इसी वजह से रोजाना वर्कआउट करने वाले लोग प्रोटीन इंटेक पर ज्यादा ध्यान देते हैं। फिर भी ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि प्रोटीन का सेवन वर्कआउट से पहले करना चाहिए या बाद में? तो चलिए आपको बता दें।

रिपोर्ट के मुताबिक

हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के अनुसार प्रोटीन हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है और उम्र के हिसाब से इसकी मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं और खासकर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज तो बाकी लोगों की तुलना में आपको प्रोटीन की जरूरत ज्यादा है।

रिपोर्ट का कहना है कि शोध में 21 पुरुषों को शामिल किया गया और उन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया। इसके बाद दोनों ग्रुपों को रोजाना 25 ग्राम प्रोटीन शेक दिया गया। एक ग्रुप शेक वर्कआउट से पहले लेता था और दूसरा वर्कआउट के बाद। और ये सिलसिला 10 हफ्तों तक जारी रहा।

नतीजे

नतीजों में सामने आया कि अध्ययन में दोनों ग्रुप के बीच मांसपेशियों की ताकत या आकार में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। इसका मतलब ये हुआ कि वर्कआउट से पहले या बाद में, किसी भी समय प्रोटीन का सेवन किया जा सकता है।

वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेने के फायदे

अगर आप वर्कआउट से पहले प्रोटीन शरीर को देते हैं तो शरीर को एनर्जी मिलती है और मसल्स ब्रेकडाउन को रोकने में मदद होती है। इसका मतलब ये कि अगर जिम या एक्सरसाइज से पहले प्रोटीन रिच फूड या सप्लिमेंट का सेवन किया जाए तो इससे मांसपेशियों को फ्यूल मिलेगा और वर्कआउट के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस होगी।

वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेने के फायदे

दूसरी तरफ अगर आप वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेते हैं तो मसल्स रिकवरी और ग्रोथ के लिए जरूरी है। जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस दौरान मसल्स में छोटे-छोटे टिशू ब्रेक हो जाते हैं, जिन्हें रिपेयर करने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इसलिए आप अपनी जरूरतों के हिसाब से वर्कआउट से पहले या बाद में कभी भी प्रोटीन ले सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *