मां बनने के बाद महिलाओं को अपना नहीं शिशु की सेहत का ज्यादा ध्यान रहता है। जन्म के बाद स्तनपान के जरिए ही शिशु को अच्छे से पोषण मिल पाता है। ऐसे में मां को शरीर के लिए सारे जरुरी पोषक तत्व जरुर लेने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को खासतौर पर कुछ जड़ी-बूटियां और खाद्य पदार्थ सेवन करना चाहिए। इन्हींं चीजों में से एक है मेथी। मेथी का पानी ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करेगा। तो चलिए आज आपको आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि मेथी का पानी पीने से क्या- क्या फायदे होंगे।

मेथी का पानी पीने से होंगे ये फायदे

मेथी का पानी एक हर्बल ड्रिंक के तौर पर माना जाता है। इन बीजों में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। स्तनपान के दौरान महिलाओं को मेथी पानी पिए चाहिए इससे शिशु को एक्स्ट्रा पोषण मिलेगा।

पाचन बनेगा मजबूत

स्तनपान के दौरान महिआओं को पेट में दर्द, कब्ज, गैस और अपच जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में नई मां को अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं रहती है जिसके कारण स्तनपान करवाने वाले शिशु पर भी असर होता है। मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगा और पेट संबंधी परेशानियां दूर होगा। इस पानी में फाइबर मौजूद होता है और आंतों की सफाई होगी। इसके अलावा यह मल त्याग की प्रक्रिया भी आसान बनेगी।

वजन होगा कम

डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आपके लिए मेथी का पानी लाभकारी साबित होगा। इसमें पाए जाने वाले फाइबर भूख कंट्रोल करेंगे और मेटाबॉल्जिम को तेज करेंगे जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

स्तनों में बढ़ेगी दूध की मात्रा

आयुर्वेद के अनुसार, मेथी गैलेक्टगॉग मानी जाती है ऐसे में जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं इसका सेवन करने से उनमें दूध का उत्पादन बढ़ेगा। मेथी का पानी महिलाओं के शरीर में मौजूद में प्रोलैक्टिन हार्मोन को एक्टिव करेगा। इससे उनके शरीर में दूध बनने की प्रक्रिया तेज होगी।

हार्मोन्स रहेंगे कंट्रोल

डिलीवरी के बाद महिलाओं को लंबे समय तक पीरियड्स रहते हैं। इससे भी उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव होता हैं। हार्मोन्स इंबैलेंस होने के कारण मूड स्विंंग्स, थकान, स्ट्रेस और बाल झड़ने जैसी दिक्कतें होती है। ऐसे में मेथी का पानी आपके हार्मोन्स को बैलेंस रखेगा। यह शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोलैक्टिन हार्मोन को बैलेंस करके मिल्क प्रोडक्शन तेज करेगा।

इस तरह बनाएं पानी

. सारी रात मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें।

. फिर अगले दिन इस पानी को छानकर हल्का गुनगुना कर लें।

. गुनगुना करके आप इसे पी सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं उन्हें खाली पेट मेथी का पानी पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में यदि इसका सेवन करेंगे तो डिहाइड्रेशन और ब्लड शुगर में गिरावट होगी। जिन महिलाओं के परिवार में किसी व्यक्ति को मेथी या इसके बीजों में एलर्जी है तो ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस पानी को न पिएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *