इन दिनों हेयर कलर काफी चलन में है। खासतौर पर महिलाएं तो अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार, परमानेंट, सेमी परमानेंट या टेम्परेरी हेयर कलर करवाती हैं। वहीं इससे बालों की सफेदी भी छिप जाती है। इससे उन्हें ट्रेंडी लुक भी मिलता है। हेयर कलर्स और हेयर डाईज के कई ऑप्शन भी मार्केट में अवेलबल हैं। इनमें से कुछ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरुरी है कि बालों में हेयर कलर करवाना कितना सही है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि क्या बालों में कलर करवाना चाहिए।

हेयर कलर करवाना बहुत खतरनाक

एक्सपर्ट्स की मानें तो रेगुलर और परमानेंट हेयर कलर्स आपके बालों की शेप बिगाड़ सकते हैं। इनका यदि आप नियमित तौर पर इस्तेमला करेंगे तो क्यूटिकल्स को नुकसान होगा और बाल टूटने-झड़ने लगेंगे। इसके अलावा बाल डल और डैमेज भी हो सकते हैं। बालों के कलर करने के लिए सेमी परमानेंट तरीका जैसे कि बाल धोना, क्रीम लगाना, शैंपू करना परमानेंट कलर करना बहुत खतरनाक है।

ऐसे होगा बालों को नुकसान

फ्री डाई भी नहीं सुरक्षित

यदि किसी हेयर कलर या फिर हेयर डाई में अमोनिया न हो तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपके लिए सुरक्षित है। इसमें अमोनिया की जगह मोनोएथेनॉलमाइन इस्तेमाल होता है जो अमोनिया की तरह आपको नुकसान पहुंचाएगा। यह सेहत के लिए अमोनिया जितना खतरनाक नहीं होगा लेकिन उससे बाल डैमेज होंगे।

पेरोक्साइड फ्री डाई से भी होगा नुकसान

सेमा परमानेंट डाई बालों के कॉर्टेक्स को भी नुकसान पहुंचाती है। डाई या हेयर कलर में पेरोक्साइड पाया जाता है जिसके कारण बालों को नुकसान हो सकता है। यह आपके बालों के क्यूटिकल्स को तोड़कर उसमें रंग डालता है जिसके कारण यह लंबे समय तक नहीं टिकत पाते। इससे बालों को ज्यादा खतरा भी हो सकता है।

बालों की सेहत के लिए खतरनाक है अमोनिया

एक्सपर्ट्स की मानें तो परमानेंट हेयर डाई और ब्लीज महिलाओं के बालों को नुकसान होगा। इसमें पाए जाने वाले अमोनिया बालों को रफ और बेजान बनाएंगे। अमोनिया आपके बालों के क्यूटिकल्स को तोड़कर उसमें रंग जमने देता है। इसके कारण एलर्जी, स्किन में जलन और सांस से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

झड़ेंगे बाल

बालों में कलर करने के लिए क्यूटिकल्स खुलना और उसमें रंग भरना बहुत जरुरी है। इससे आपके बाल कमजोर होंगे और टूट भी सकते हैं। बालों में डाई करने से स्कैल्प की नमी खत्म हो सकती है और बालों को भी नुकसान होगा।

हेयर कलर करवा रहे हैं तो रखें ध्यान

. हेयर कलर या फिर हेयर डाई की क्वालिटी जरुर देखें। इसे नजरअंदाज न करें।

. हेयर कलर अपने चेहरे, बालों की लंबाई और प्रोफेशन के अनुसार ही करवाएं।

. हेयर कलर करवाने के बाद धूप में जाएं तो बाल कवर जरुर करें।

. हर्बल कलर ही इस्तेमाल करें।

. एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही हेयर कलर चुनें।

. कभी भी पूरे बाल कलर न करवाएं। थोड़े बालों पर आप कलर करवाकर साइड इफेक्ट्स देख सकते हैं।

. कुछ महिलाएं 1-2 दिन छोड़कर बाल धो लेती हैं। इस वजह से ज्यादा दिन तक रंग नहीं टिक पाता और जल्दी-जल्दी रंग करवाना पड़ेगा। ऐसे में ज्यादा बाल जल्दी-जल्दी न धोएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *