प्राकृतिक पौधों का हमारे शरीर और त्वचा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई पौधे त्वचा की समस्याओं को हल करने में मददगार होते हैं, और इनमें से बेलपत्र भी एक ऐसा प्रभावी उपाय है, जिसे अक्सर त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आजकल लोग केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से ज्यादा प्राकृतिक नुस्खों को अपनाने में रुचि रखते हैं। बेलपत्र का इस्तेमाल चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए जानते हैं बेलपत्र के फायदे और उसे फेस पैक बनाने के लिए किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है।
https://www.instagram.com/reel/DGhdy0Ivsg-/?utm_source=ig_web_copy_link
बेलपत्र के चेहरे पर फायदे
बेलपत्र में ऐसे कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीइंफ्लामेटरी और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह चेहरे को ग्लोइंग बनाता है और त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह एक्ने और पिंपल्स को कम करता है और त्वचा को ड्राई होने से बचाता है। बेलपत्र में मौजूद विटामिन C एजिंग साइन को कम करने में भी मदद करता है।
बेलपत्र फेस पैक बनाने की सामग्री
बेलपत्र – 4-5 पत्तियां
शहद – 1 चम्मच
दही – 1 चम्मच
हल्दी – 1 चुटकी
नोट: अपने फेस साइज के हिसाब से आप बेलपत्र की मात्रा बढ़ा सकते हैं, लेकिन किसी भी नए नुस्खे को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
बेलपत्र फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले बेलपत्र को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
फिर इन पत्तियों को मिक्सी में डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालें और उसमें शहद, दही और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
तैयार फेस पैक को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने के बाद, गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें।
इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा न केवल एक्ने से मुक्त होगी, बल्कि यह स्वस्थ, चमकदार और ताजगी से भरी रहेगी।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री के फायदे
इस नुस्खे में तीन प्रमुख सामग्री का उपयोग किया गया है:
शहद: शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसे मुलायम और सॉफ्ट बनाता है।
दही: दही त्वचा को हाइड्रेट करता है और स्किन ब्राइटनिंग गुण प्रदान करता है।
हल्दी: हल्दी की लाइटनिंग प्रॉपर्टी डार्क स्पॉट्स और असमान त्वचा को हल्का करने में मदद करती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
