फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘छावा’ के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी रश्मिका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपनी एक्टिंग के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के अलावा फैंस रश्किमा की खूबसूरती और उनके कर्वी फिगर के भी दीवाने हैं। फिटनेस को लेकर अक्सर रश्मिका चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी श्रीवल्ली गर्ल काफी एक्टिव हैं और फैंस को फिट रहने के टिप्स देती रहती हैं। फीमेल फैंस तो रश्मिका जैसा फिगर पाने की चाहत रखती हैं ऐसे में यदि आप भी एक्ट्रेस के जैसा फिगर चाहती हैं तो आज आपको इस आर्टिकल के जरिए उनकी सीक्रेट डाइट बताते हैं।
एक्सरसाइज और वर्कआउट
रश्मिका खुद की फिटनेस को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट जरुर करती हैं। एक्सरसाइज के तौर पर रश्मिका डांसिंग, स्विमिंग, बॉक्सिंग और रोप स्किपिंग भी करती हैं। अपनी बॉडी का स्टैमिना बनाए रखने के लिए एक्ट्रेस स्क्वैट्स और पुशअप्स भी करती हैं। जिम के जगह वह कार्डियो के साथ हाई इंटेंसिटी वर्कआउट भी पसंद करती हैं। हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से उनके शरीर से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है और उनके शरीर का मेटाबॉल्जिम भी अच्छा रहता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/rashmika_mandanna/reel/C5I2g-1sCPb/
डाइट में खाती हैं ऐसी चीजें
वर्कआउट और एक्सरसाइज के अलावा रश्मिका अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देती हैं। वह फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करती हैं। नाश्ते में वह एवोकाडो, नट्स और दलिया ही खाती हैं। लंच में वह मैशड पोटैटो और चिकन खाती हैं। वहीं डिनर में उन्हें शकरकंद, ब्राउन राइस या फिर ग्रिल्ड चिकन जैसी हल्की चीजें खाना पसंद हैं। शरीर के पोषक तत्वों को बैलेंस करने के लिए वह पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरुर पीती हैं।
मेंटल हेल्थ पर भी करती हैं गौर
फिजिकल हेल्थ पर ध्यान रखने के साथ-साथ रश्मिका अपनी मेंटल हेल्थ का भी खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वह प्राणायाम और मेडिटेशन करती हैं। उनका मानना है कि मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए फिजिकल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरुरी है। इसके लिए वो सांस से जुड़े आसन भी करती हैं। मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए वह फैंस को भी अक्सर टिप्स देती रहती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/Cm3a2RWKjjH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
