मेडिकल की दुनिया में कई कुछ होता रहता है। अब ऐसे में एक मामला सामने आया है जहां एक आदमी को धोखे से औरत बना दिया गया है। दरअसल एक आदमी को द्र धमाका कर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। बता दें ये मामला उत्तरप्रदेश का है। जहाँ 20 वर्षीय मुजाहिद जो एक पुरुष के रूप में बिस्तर पर सोने गया लेकिन एक महिला के रूप में उठा।वहीँ इस घटना को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्थानीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया है। अब ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने इस घटना के प्रति विरोध प्रदर्शन किया है।
20 वर्षीय मुजाहिद बना लड़की
ये घटना मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज की है जहां 20 वर्षीय मुजाहिद और संजाक गांव के निवासी ने आरोप लगाया कि उन्हें 3 जून को ओमप्रकाश द्वारा धोखा दिया गया। ओमप्रकाश ने कथित तौर पर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मुजाहिद की सर्जरी करने के लिए मनाया, जिसमें उसके गुप्तांगों को हटाना और जबरन लिंग परिवर्तन शामिल था। मुजाहिद का दावा है कि पिछले दो साल से ओमप्रकाश उसे धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं इस मामले में मुजाहिद को झूठा बताया गया कि उसे कोई मेडिकल प्रॉब्लम है जिसके लिए अस्पताल में निरीक्षण की आवश्यकता है। ओमप्रकाश के साथ, उन्होंने उस सुविधा का दौरा किया जहां अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर एनेस्थीसिया दे कर उसका लिंग-परिवर्तन का ऑपरेशन का दिया।
मुजाहिद ने आरोप लगाया है
मुजाहिद के मुताबिक उसे लड़के से लड़की बना दिया गया है। ऐसे में ओमप्रकाश ने उससे कहा कि अब उसे उसके साथ रहना होगा, साथ ही यह भी कहा कि उसके परिवार या समुदाय का कोई भी व्यक्ति अब उसे स्वीकार नहीं करेगा। ओमप्रकाश ने मुजाहिद के पिता को गोली मारने की धमकी भी दी है और इसके बाद वो उनकी साडी जमीन भी कब्जे में कर लेगा।
बीकेयू कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया
इस सारी घटना के जवाब में, किसान नेता श्याम पाल के नेतृत्व में बीकेयू कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया और ओमप्रकाश और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
